लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल:चंद्रकांत रथ की मां ने कहा- दोषियों को फांसी नहीं, उम्रकैद की सजा मिले; Bjp-tmc ने क्या कहा? – Chandranath Rath Murder Case Updates Political Parties, Leaders Reactions Tmc Bjp Congress Cpim

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रकांत रथ की हत्या के बाद उनकी मां हसिरानी ने गुरुवार को कहा कि वह चाहती हैं कि दोषियों को सजा मिले। उन्होंने कहा, मैं एक मां हूं। मैं नहीं चाहती कि उन्हें (दोषियों को) फांसी दी जाए। मैं चाहती हूं कि उन्हें उम्रकैद हो। उन्होंने यह इसलिए किया क्योंकि भाजपा सत्ता में आई है। 

 

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व कई बारे इसे लेकर चिंता जता चुका है। हसिरानी रथ ने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ दल से जुड़े कुछ लोगों ने पहले भड़काऊ बयान दिए थे और चुनाव के बाद नतीजों को लेकर धमकियों जैसी बातें कही गई थीं। 

 

हसिरानी ने कहा कि अगर उनके बेटे की मौत हादसे में होती तो उन्हें इतना दुख नहीं होता। लेकिन जिस तरह से उसकी हत्या की गई, वह बेहद दर्दनाक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या को लेकर कई बातें तृणमूल कांग्रेस की ओर से गढ़ी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को हराया है, तबसे उनके परिवार को लगातार खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

साजिश रचने वालों को सख्त से सख्त सजा मिले: चंद्रनाथ के छोटे भाई देव कुमार

वहीं, चंद्रनाथ की हत्या पर उनके छोटे भाई देव कुमार ने कहा, जिस किसी ने भी यह साजिश रची है, उसे सबसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। हमने कल करीब दोपहर दो बजे उनसे बात की थी। 

देव ने कहा, कल वह (चंद्रनाथ) हमारे साथ बैठे थे और उन्होंने हमसे बात की थी। दोपहर दो बजे के बाद वह कोलकाता के लिए निकले। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

टीएमसी शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हत्या के मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह हत्या राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार (टीएमसी) के शासन में ‘कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने’ का सबूत है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के विधानसभा चुनावों में सत्ता खोने के बाद टीएमसी ‘अराजकता’ को बढ़ावा दे रही है। विधानसभा चुनाव परिणाम के 48 घंटे के भीतर अधिकारी के कार्यकारी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया।

एक भाजपा नेता ने कहा, विपक्ष के नेता से करीबी रूप से जुड़े व्यक्ति को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया गया है। यह दिखाता है कि ममता बनर्जी सरकार के तहत कानून-व्यवस्था कितनी बिगड़ चुकी है, जिसे बंगाल की जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है। अधिकारी ने गुरुवार को अपने करीबी सहयोगी की हत्या को ‘ठंडे दिमाग से की गई हत्या’ बताया और आरोप लगाया कि हमलावरों ने उत्तर 24 परगना जिले में हमला करने से पहले पूरी रैकी की थी।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?

चंद्रनाथ की हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने कल केवल एसपी से बात की थी। एक डॉक्टर ने पहले उन्हें सूचित किया था कि चंद्रनाथ को सीने में दो गोलियां लगी हैं। उस समय खुद शुभेंदु अधिकारी को भी पूरी जानकारी नहीं थी। बाद में उन्हें बताया गया कि चंद्रनाथ अब नहीं रहे। उन्होंने इसे बेहद चौंकाने वाली घटना बताया और कहा कि दो दिन बाद होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले ऐसी घटना होना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री सहित पूरी शीर्ष नेतृत्व टीम पश्चिम बंगाल आ रही है और ऐसे समय में हुई यह घटना स्थिति को अलग नजरिये से देखने पर मजबूर करती है। समिक भट्टाचार्य ने आगे कहा कि कल चार राउंड गोलीबारी में कथित तौर पर तीन पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत हुई और एक अन्य मौत राजारहाट में हुई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के चुनाव जीतने के बावजूद उसके कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में 311 कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। उन्होंने कई महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं का उल्लेख भी किया। उन्होंने मृतक चंद्रनाथ की मां के बयान की सराहना करते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत के बावजूद उनका संयम और गरिमा में बोलना बेहद असाधारण है।

हत्या के पीछे अभिषेक बनर्जी का हाथ: भाजपा नेता अर्जुन सिंह

भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, सरकार का गठन तुरंत किया जाना चाहिए और स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाया जाना चाहिए। चंद्रनाथ रथ की हत्या पर उन्होंने कहा, यह जांच का विषय है कि यह चुनाव के बाद की हिंसा है या इसके पीछे (टीएमसी महासचिव) अभिषेक बनर्जी का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हत्या है, जिसे एक निशानेबाज ने अंजाम दिया। अर्जुन सिंह ने यह भी दावा किया कि अभिषेक बनर्जी के कुछ पुलिस अफसरों से संबंध हैं, जो ऐसे कामों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना अभिषेक बनर्जी से जुड़ी हुई है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Musafir Cafe Web Series Review And Rating In Hindi Vikrant Massey Vedika Pinto mahima Makwana Ruchir Arun – Entertainment News: Amar Ujala

‘वह मुझे टैटू दिखाने लगा’; जबरा फैन की हरकत देखकर हैरान रह गई थीं काजल अग्रवाल; सुनाया चौंकाने वाला किस्सा – South Actress Kajal Aggarwal Recalls Shocking Incident With A Crazy Fan Fan During Movie Shooting

Cjp Protest:डीयू के बाद सीजेपी प्रोटेस्ट पर जेएनयू ने जारी की एडवाइजरी, प्रदर्शनों में जाने से बचने को कहा – Jnu Issues Advisory On Cjp Protest Following Du

Utu:पेपर लीक के बाद गोपनीय प्रक्रिया पर सवाल; इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड थ्योरी का पेपर भी आरोपी ने बनाया – Utu Irregularities May In Other Subjects Too Accused Also Set Electromagnetic Field Theory Question Paper

भोजशाला:प्रशासन ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से की चर्चा, नमाज को लेकर नहीं बनी बात, 350 पुलिसकर्मी तैनात – Dhar-bhojshala-namaz-dispute-police-deployment-supreme-court-hearing

Adani Group:अदाणी समूह ने हवाई सेवा शुरू करने की अटकलों को खारिज किया, क्या है पूरा मामला? – Adani Group Denies Airline Launch Speculation, What’s The Full Story?

Leave a Comment