लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘लिख कर ले लो, हार्दिक छोड़ देगा MI…’, पाकिस्तानी दिग्गज ने जो कहा, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टाटा गुडबाय कर दिया है. इस तरह की खबरों ने क्रिकेट जगत में बवाल मचाया हुआ है. दरअसल मुंबई इंडियंस का अगला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होने वाला है. इस मुकाबले के लिए जब MI की टीम मुंबई से बेंगलुरू के लिए रवाना हो रही थी, तब हार्दिक पांड्या टीम के साथ नहीं दिखे.

हार्दिक का MI टीम के साथ नजर ना आना बहुत बड़ा मुद्दा इसलिए भी बना है, क्योंकि इससे पिछले ही मुकाबले में हार्दिक पांड्या प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. LSG के खिलाफ मैच में मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी. बस इसके बाद सोशल मीडिया पर यह टॉपिक ट्रेंड करने लगा कि मुंबई इंडियंस की टीम के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है. अब इस पूरे विषय पर पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर बासित अली ने अपने विचार सामने रखते हैं.

हार्दिक को कहा, मुंबई में रहो

पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे पर बात की. उन्हें किसी विश्वसनीय व्यक्ति से पता चला है कि हार्दिक पांड्या को मुंबई में स्टे करने के लिए कहा गया था. जिसके बाद मुंबई इंडियंस की पूरी टीम अगले मैच के लिए बेंगलुरू रवाना हो गई थी.

उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब घर में लड़ाई हो तो उसे चारदीवारी के बीच सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए, ना कि पूरी दुनिया में उसका ढिंढोरा पीट दें. बासित अली ने कहा कि बेशक हार्दिक पांड्या दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं, लेकिन रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाना मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा ब्लंडर था.

यह भी पढ़ें: जिसने जसप्रीत बुमराह को घूरा, CSK में आएगा वह खूंखार बल्लेबाज, IPL 2026 में मचाएगा तबाही!

MI से निकाले जाएंगे हार्दिक पांड्या

बासित अली ने साफ शब्दों में कहा, “मैं पहले ही बता देता हूं कि अगले सीजन हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ नहीं होंगे. ये आप लिख कर ले लो. अब चाहे मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज करे या फिर हार्दिक खुद टीम को छोड़ें. ये अच्छे संकेत नहीं हैं. मैं समझता हूं कि इंजरी एक फैक्टर हो सकता है और शायद इस मैच (RCB) में भी चोट उनके बाहर होने की वजह हो.”

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में कुल कितने नाबालिग क्रिकेटर खेल रहे हैं? क्या वैभव सूर्यवंशी हैं इकलौते? जानें क्यों मचा बवाल

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment