लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold-Silver Rate Today: बंगाल-असम में भगवा लहर के बाद गिरा सोना, जानें 24 से लेकर 18 कैरेट की आज कीमत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मध्य पूर्व तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई.
  • 24 कैरेट सोना 1,49,180 रुपये, 22 कैरेट 1,36,750 रुपये हुआ.
  • 18 कैरेट सोना 1,11,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा.
  • चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर, 10,000 रुपये गिरी.

Gold-Silver Rate Today on May 5: सोमवार, 4 मई को पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण ऊर्जा की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बीच मंगलवार को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

चांदी की भी चमक आज कुछ फीकी पड़ी है. एक तरफ कच्चा तेल 110  डॉलर प्रति बैरल के पार चला या गया है,  जिससे महंगाई बढ़ने का डर सता रहा है. महंगाई की इन आशंकाओं के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं भी कम होती दिख रही हैं. जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो निवेशक सोने-चांदी के बजाय फिक्स्ड रिटर्न देने वाले बॉन्ड या डिपॉजिट में पैसे लगाना बेहतर समझते हैं. 

आज कितनी है सोने की कीमत?

गुडरिटर्नस की रिपोर्ट के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत में कल के 1,49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 440 रुपये की गिरावट आई है. इसी के साथ आज इसकी कीमत 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत 400 रुपये प्रति 10 ग्राम कम होकर आज 1,36,750 रुपये है. आज 18 कैरेट सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम 330 रुपये की गिरावट आई है. अभी इसकी कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 1,11,890 रुपये है.

चेक करें रेट

शहर 24 कैरेट की कीमत 22 कैरेट की कीमत 
दिल्ली 14,923 रुपये 13,690 रुपये
मुंबई 14,918 रुपये 13,675 रुपये
कोलकाता 14,918 रुपये 13,675 रुपये
चेन्नई  15,077 रुपये 13,820 रुपये
बेंगलुरु 14,918 रुपये 13,675 रुपये
हैदराबाद 14,918 रुपये 13,675 रुपये

आज चांदी की कीमत

आज भारत में चांदी की कीमत 255 रुपये प्रति ग्राम और 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. इनमें कल के मुकाबले क्रमश: 10 रुपये और 10,000 रुपये की गिरावट आई है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे तमाम बड़े शहरों में आज चांदी की कीमत प्रति किलो 2,55,000 रुपये है. वहीं, चेन्नई, केरलम और हैदराबाद जैसे कुछ दक्षिण भारतीय शहरों में आज इसकी कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम है.

ये भी पढ़ें:

सरकार के इस फैसले से चीन की हो गई मौज! हिस्सेदारी के लिए FDI नियमों में दी ढील, समझें कैसे 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment