लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:ओवरटेक करने की कोशिश और गाड़ी की जोरदार टक्कर, पलभर में खत्म हो गई पांच जिंदगियां – Five People Died In An Accident On The Kundli-manesar-palwal Expressway

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल  एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर से आ रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षतिग्रस्त वाहन में शव बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया।

तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम यादव के अनुसार, हादसे में मृत सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे, जो जालौन जिले में तैनात थे। इस संबंध में जालौन, उत्तर प्रदेश के पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क कर लिया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद:जख्मों के बीच उभरती शांति की नई सुबह, उम्मीदों के साथ पटरी पर लौटी जिंदगी – One Year After Operation Sindoor

चुनाव बाद बंगाल में बवाल:मूर्तियां टूटीं, दफ्तर जले और दो कार्यकर्ताओं की मौत; संदेशखाली में Crpf जवान घायल – West Bengal Post Poll Violence Asansol Tmc Office Fire Bjp Worker Madhu Mondal Tmc Worker Abir Sheikh Ec

Woman Health:40 की उम्र के बाद कमजोर होने लगती हैं महिलाओं की हड्डियां, रखें इन बातों का ध्यान – Woman Health Care Haddiyon Ki Kamjori Ko Kaise Dur Kare

Up:डाइट प्लान और वेट लॉस, प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा, जिम ट्रेनर ने बनाए महिला डॉक्टर के Video; की ये डिमांड – Female Doctor Assaulted After Being Drugged In Bareilly Accused Gym Owner And His Brother Arrested

Politics:’बंगाल में बंदूक की नोक पर लोकतंत्र’, ममता के इस्तीफे से इनकार पर धर्मेंद्र प्रधान ने साधा निशाना – Democracy In Bengal ‘held At Gunpoint’: Dharmendra Pradhan

Uttarakhand:बाप और बेटे की अलग रसोई तो माना जाएगा अलग-अलग परिवार, जनगणना का पहला चरण – Separate Kitchens For Father And Son Considered Separate Families First Phase Of Census Uttarakhand News

Leave a Comment