लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केरल में खुला भाजपा का खाता:इन तीन सीटों पर दर्ज की जीत, जानें प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर ने क्या कहा – Kerala Election Result Bjp Seat Share Update Nemom Chathannoor And Other Seats Rajeev Chandrasekhar Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है। विधानसभा चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा अब राज्य में केवल एक ‘वोट-कटवा’ पार्टी नहीं, बल्कि एक निर्णायक शक्ति बन चुकी है। पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। इतिहास रचते हुए राजीव चंद्रशेखर ने 4900 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं, कोल्लम जिले की चथन्नूर सीट से भाजपा उम्मीदवार बीबी गोपकुमार ने भी 4,398 वोटों से जीत दर्ज की है। इसके अलावा वी मुरलीधरन ने कझाकट्टम निर्वाचन क्षेत्र से 428 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही केरल में भाजपा को तीन सीटें मिली हैं, जो अब तक पहली बार हुआ है।

केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के अब तीन विधायक होंगे। उन्होंने इस जीत को कांग्रेस और माकपा के उन दावों का करारा जवाब बताया है, जिसमें कहा गया था कि भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

जनता ने दिया विरोधियों को जवाब- चंद्रशेखर

पार्टी मुख्यालय में राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘आज नेमोम और चथन्नूर और कझाकोट्टम की जनता ने कांग्रेस और माकपा को स्पष्ट जवाब दे दिया है। अब विधानसभा में भाजपा-एनडीए के तीन विधायक होंगे।’ चंद्रशेखर ने शुरू से ही इस चुनाव को ‘माकपा विरोधी चुनाव’ करार दिया था। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार और सबरीमाला से जुड़े कथित मुद्दों से तंग आ चुके थे, जिसका असर नतीजों में दिख रहा है।

 






































क्रमांक सीट  विजेता उम्मीदवार कुल वोट जीत का अंतर स्थिति
1 चथन्नूर  बी.बी. गोपाकुमार 51,923 4,398 16/16
2 कझाकोट्टम  वी. मुरलीधरन 46,564 428 18/18
3 नेमोम राजीव चंद्रशेखर 57,192 4,978 25/25

आंकड़ों में भाजपा की बढ़त

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कोल्लम जिले की चथन्नूर सीट से भाजपा उम्मीदवार बीबी गोपकुमार ने 4, 398 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, राजधानी की हाई-प्रोफाइल नेमोम सीट पर खुद राजीव चंद्रशेखर ने 4,978 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इसके अलावा कझाकोट्टम से वी मुरलीधरन ने भी जीत दर्ज की है। चंद्रशेखर ने केवल केरल ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य हिस्सों में हुए चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने प्रचार के दौरान बार-बार कहा था कि भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी, लेकिन जनता ने उनके घमंड को तोड़ दिया है। 

यह भी पढ़ें: Hot Seat Results Live: पांच प्रदेशों में तीन CM आगे, स्टालिन पीछे; सबसे चर्चित विधानसभा सीटों पर किनका दबदबा?

नेमोम और चथन्नूर: भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न

केरल की राजनीति में नेमोम सीट भाजपा के लिए सबसे खास है। साल 2016 में ओ राजगोपाल ने यहीं से जीत दर्ज कर केरल विधानसभा में पार्टी का खाता खोला था। हालांकि 2021 में पार्टी यह सीट हार गई थी, लेकिन 2026 में प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारकर भाजपा ने इसे फिर से अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई बना लिया। दूसरी ओर, कोल्लम जिले की चथन्नूर सीट पर भाजपा का आधार काफी पुराना है। यहां बीबी गोपकुमार पिछले कई चुनावों से लगातार अपना वोट शेयर बढ़ा रहे थे और इस बार की बढ़त ने साबित कर दिया है कि यह क्षेत्र अब भाजपा के लिए एक मजबूत गढ़ में तब्दील हो चुका है।

केरल में भाजपा ने लंबे समय तक ‘तीसरे ध्रुव’ के रूप में खुद को स्थापित करने का संघर्ष किया है, जहां दशकों से मुकाबला केवल वामपंथी एलडीएफ और कांग्रेस यूडीएफ के बीच ही रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में, विशेषकर 2024 के लोकसभा चुनाव में सुरेश गोपी की जीत और फिर 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों में तिरुवनंतपुरम नगर निगम जैसे बड़े केंद्रों में मिली सफलता ने पार्टी को नई ऊर्जा दी है। अब भाजपा केवल एक वोट काटने वाली पार्टी नहीं रही, बल्कि नेमोम और चथन्नूर जैसी सीटों पर जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है कि वह दक्षिण के इस राज्य में वैचारिक और चुनावी रूप से एक मजबूत विकल्प बन चुकी है।

अन्य वीडियो-



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द: विपंची और जयशंकर प्रसाद की कविता 'प्रत्याशा'

Indian Whatsapp Account Closure:बिना चेतावनी बंद हुए कई व्हाट्सएप अकाउंट, कंपनी बोली- खातों की समीक्षा हो रही – Indian Whatsapp Account Closure Users Profile Review No Warning Before Company Statement Hindi News Updates

तेल कंपनियों पर बिफरे ट्रंप:शवोन के Ceo को अमेरिकी राष्ट्रपति की खरी-खरी, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? – Trump Slams Chevron Ceo, Demands Immediate Fuel Price Cuts Amid Rising Oil Costs

Prashant Kishor:प्रशांत किशोर पर थप्पड़ किसने चलाया था? बांकीपुर की जीत से 236 की जमानत जब्त का हिसाब चुकता – How Prashant Kishor Emerged In Bihar Politics Before Bankipur Election Results Prashant Kishor Mla Bihar News

Petrol-diesel Prices:: सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल और Atf निर्यात पर विंडफॉल टैक्स, जानें नई दरें कब से लागू? – Govt Hikes Windfall Gains Tax On Petrol, Diesel, Atf Exports

अपडेट हेडिंग Spider Man 4 Box Office:300 करोड़ क्लब से सिर्फ दो कदम दूर ‘स्पाइडर मैन 4’; पहले सोमवार को हुई – Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 5 Tom Holland Zendaya Jon Bernthal Hollywood Movie Earning

Leave a Comment