लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Crisis:ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ट्रंप ने किया खारिज, बोले- जो चाहता हूं, उस पर खरा नहीं उतरता – Donald Trump Rejects Iran Latest Proposal To End West Asia Conflict Israel Us War Hormuz Strait Nuclear Power

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से भेजे गए नए शांति प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस 14 सूत्रीय प्रस्ताव को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि यह उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता। यह प्रस्ताव वर्तमान संघर्ष विराम को अधिक टिकाऊ समाधान में बदलने की दिशा में एक कूटनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा था।

इ्स्राइली समाचार आउटलेट ‘कैन न्यूज’ से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ किया कि प्रस्ताव की विस्तृत समीक्षा के बाद भी वह इससे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए अस्वीकार्य है। मैंने इसको पढ़ा है, मैंने सब कुछ का पढ़ा है – यह अस्वीकार्य है।” द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, “ईरान एक सौदा करना चाहते हैं, लेकिन मैं उनके प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हूं और कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनसे मैं सहमत नहीं हो सकता।”

ये भी पढ़ें: Iran-US: होर्मुज तनातनी के बीच क्या हैं ईरान का नया 14 सूत्रीय प्रस्ताव? ट्रंप बोले- गड़बड़ की तो बचेंगे नहीं

ट्रंप बोले- ईरान ने अभी बड़ी कीमत नहीं चुकाई

डोनाल्ड ट्रंप का हालिया बयान ईरान के प्रस्ताव पर उनके संदेह की पुष्टि करता है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि ईरान ने मानवता और दुनिया के साथ पिछले 47 वर्षों में जो कुछ भी किया है, उसकी अभी बड़ी कीमत नहीं चुकाई है।

क्या है ईरान का 14-प्वाइंट प्रस्ताव?

ईरान का कहना है कि वह केवल युद्धविराम नहीं बल्कि पूरी तरह से युद्ध खत्म करना चाहता है। इसके लिए उसने 30 दिनों के भीतर सभी मुद्दों का समाधान करने की बात रखी है। इस प्रस्ताव में कुछ प्रमुख मांगें शामिल हैं- 


  • अमेरिका और उसके सहयोगियों से भविष्य में हमला न करने की गारंटी

  • ईरान के आसपास से अमेरिकी सेना की वापसी

  • ईरान की जमी हुई अरबों डॉलर की संपत्ति को वापस करना

  • ईरान पर से सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाना

  • युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई (रेपरेशन)

  • लेबनान सहित पूरे क्षेत्र में संघर्ष खत्म करना

  • होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नया नियंत्रण तंत्र

  • इसके अलावा, ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने का अधिकार भी मांगा है।

ट्रंप ने ईरान पर हमले फिर से शुरू करने की जताई संभावना

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ बातचीत विफल होने पर भविष्य में सैन्य कार्रवाई की संभावना को खारिज नहीं किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या हमले फिर से शुरू हो सकते हैं, तो उन्होंने कहा था, “अगर वे गड़बड़ करते हैं, अगर वे कुछ बुरा करते हैं तो यह एक संभावना है जो हो सकती है।”

ये भी पढ़ें: Iran-US: अमेरिका की नाक के नीचे से ईरान ने निकाला अपना ‘सुपर टैंकर’, होर्मुज से दो हजार करोड़ का तेल किया पार

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका:ट्रंप प्रशासन की ‘मिस्टर सिंह’ वाली पोस्ट का असर? सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला, 17 बार चाकू मारा – Usa: Fallout From Trump Administration’s ‘mr Singh’ Post Sikh Truck Driver Brutally Attacked Stabbed 17 Times.

शेफाली-श्री चरणी का धमाका!:भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में; जापान को आठ विकेट से हराया – Asian Games 2026: India Women Beat Japan By Eight Wickets To Reach Semi-finals, Sri Lanka Also Advance

आईफोन 18 प्रो सीरीज सेल: लोगों को मिलने लगे फोन; फैन्स ने 12 घंटे किया इंतजार, दिल्ली से मुंबई तक दिखा क्रेज – Iphone 18 Pro & Pro Max Launch, Fans Call It Festival Stores See Massive Crowds Across India

बिहार:72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बिहार के चार नाम, संजय मिश्रा समेत इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान – 72nd National Film Awards Bihar Sanjay Mishra Kakori Sanjeev Srivastava

बिहार:नीतीश कुमार ने क्यों बुलाई जदयू की बैठक, राजद के ऑफर और एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात? – Meeting At The Jdu Office Chaired By Nitish Kumar; Mlc Elections, Ucc, Bihar Politics, And Bihar News Updates

डोमिनिक संगमा:राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्माता पर ईटानगर में हमला; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच – Ftii Faculty Member And National Award Winning Filmmaker Dominic Sangma Attacked In Itanagar

Leave a Comment