लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली अग्निकांड:कब घर का Ac बन जाता है बम, ब्लास्ट के पीछे होते हैं ये मुख्य कारण; इन 11 बातों का रखें ध्या – Vivek Vihar Fire When Does A Ac Turn Into Bomb Main Causes Behind Blast In Ac

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


विवेक विहार में इमारत में लगी भीषण आग ने राजधानी को झकझोर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। सीएम ने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, डीडीएमए, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव काम में कोई कमी नहीं रहेगी। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्हें इसकी हर पल की रिपोर्ट दे रहे हैं। स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में लगे हुए हैं, ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी राहत बचाव से संबंधित जानकारी ले रही हैं।




vivek vihar Fire When Does a AC Turn into Bomb Main Causes Behind Blast in ac

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक चार-मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत।
– फोटो : अमर उजाला


क्यों फटता है एसी?

एसी में धमाके का सबसे आम कारण कंप्रेसर के अंदर बहुत ज्यादा प्रेशर बनना है। जब सिस्टम ठीक से काम नहीं करता जैसे ज्यादा गर्म होने, हवा का बहाव रुकने या अंदरूनी खराबी की वजह से तो यूनिट के अंदर का प्रेशर खतरनाक लेवल तक बढ़ सकता है। अगर इस प्रेशर को समय पर बाहर नहीं निकाला जाता, तो इससे धमाका हो सकता है।


vivek vihar Fire When Does a AC Turn into Bomb Main Causes Behind Blast in ac

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक चार-मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत।
– फोटो : अमर उजाला


एसी ब्लास्ट से ऐसे बचें

-हर 6-12 महीने में सर्विस कराएं।

-एक ही सॉकेट/लाइन में भारी उपकरण ना चलाएं।

-आउटडोर यूनिट के आसपास हवा का अच्छा फ्लो रहे, धूप/धूल से बचाव करें।

-जली हुई गंध, स्पार्क, असमान्य आवाज आए तो तुरंत बंद करके तकनीशियन को बुलाएं।

-लंबे समय तक घर से बाहर हों तो एसी का मेन स्विच/एमसीबी बंद रखें।

-लगातार 8-10 घंटे ना चलाएं।

-एसी को 24-26° पर रखें।

– आउटडोर यूनिट को ऐसी जगह रखने से ब्लास्ट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जहां हवा का बहाव ठीक नहीं हो या उसे किसी चीज से ढक दिया जाए।

– एसी को डायरेक्ट प्लग की जगह कमजोर एक्सटेंशन बोर्ड से चलाने या ढीली वायरिंग होने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।

– एसी में गैस लीकेज होने को नजरअंदाज न करें. पाइप में लीकेज होने पर चिंगारी उठती है, तो वह तुरंत ब्लास्ट हो जाता है।

– एसी की समय-समय पर सर्विसिंग में लापरवाही कतई न बरतें। महीनों तक फिल्टर और कॉइल साफ न होने से धूल जम जाती है। इससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है।


vivek vihar Fire When Does a AC Turn into Bomb Main Causes Behind Blast in ac

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक चार-मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत।
– फोटो : अमर उजाला


इन बातों का रखें ख्याल

– समय-समय पर कराते रहें सर्विस। इसके लिए किसी प्रोफेश्नल टेक्नीशियन की ही मदद लें।

– हर 4-5 घंटा चलाने के बाद एसी को 15-20 मिनट के लिए बंद करें ताकि कंप्रेसर ठंडा हो सके।

– एसी को 24 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाना सबसे सुरक्षित और किफायती है। इसे 16-18 डिग्री सेल्सियस पर लगातार चलाने से कंप्रेसर पर दबाव बनता है।

– वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से एसी को बचाने के लिए अच्छी क्वॉलिटी का वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाएं।

– अगर एसी से जलने की गंध या बार-बार अजीब से आवाजें आएं या बार-बार एसी ट्रिप हो जाएं, तो तुरंत मेन स्विच ऑफ कर दें और मैकेनिक को बुलाएं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Exam:अब पटना में अभ्यर्थियों का आमरण अनशन, पप्पू यादव भी उपवास पर बैठे; जानिए इनकी मांगें क्या है? – Bihar Exam: Candidates Stage Protest In Patna; Pappu Yadav Also Sits On A Fast; Bpsc Bssc

अक्षय कुमार ने ‘हैवान’ बनकर दी सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई, यूजर बोले- ‘डरा रहे हो या विश कर रहे हो’? – Akshay Kumar Extend Wishes On Upcoming Movie Haiwaan Co-actor Saif Ali Khan Birthday Shares Video

Wtc Points Table:हार के बाद भी डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार ऑस्ट्रेलिया, भारत से आगे बांग्लादेश – Wtc 2025-27 Points Table Update After Australia Vs Bangladesh 1st Test Match Result Teams Ranking

मुंबई के नेवी नगर में दर्दनाक हादसा:घर में मृत मिला नौसैनिक का परिवार; जांच में जुटी पुलिस – Tragic Incident In Mumbai’s Navy Nagar Navy Personnel’s Family Found Dead At Home Police Investigating

Tmc दफ्तर में मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव:ममता सरकार में संभाल चुके थे अहम विभाग; पांच बार जीता था चुनाव – Ex Bengal Deputy Speaker Ashish Banerjee Found Dead At Tmc Office He Won Elections From Rampurhat Five Times

Shimla Pre-paid Taxi:शिमला घूमना है तो महंगी टैक्सी से बचें, बुक करें प्री-पेड कैब, सस्ती और सेफ; जानें रेट – Shimla Prepaid Taxi Booking Cheap Taxi Isbt Tutikandi

Leave a Comment