लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

 LPG Cylinder Booking New Rules: बिना इन नियमों के नहीं होगी एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, अब ऐसे करें बुकिंग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 LPG Cylinder Booking Rules: मई का महीना शुरू हुआ और गैस सिलेंडर बुक कराना भी महंगा हो गया. महीने की पहली ही तारीख में भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये का इजाफा किया गया है और यह पहली बार है जब LPG की कीमत ने 3000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है.  इंडियन ऑयल ने 5Kg वाले मिनी LPG सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसकी इस वक्त मिडिल ईस्ट में तनाव के माहौल में काफी डिमांड है.

आज हम आपको इस खबर के जरिए बताने जा रहे हैं कि अब मई के महीने से अपना Indane Gas, Bharat Gas और HP Gas से अपने लिए LPG सिलेंडर की बुकिंग कैसे करा सकेंगे? 

अब इतने दिन में नहीं करा पाएंगे बुकिंग

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत सरकार ने LPG की कमी के संकट को रोकने के लिए कई कदम उठाए. इनमें से एक एक है रिफिलिंग लॉक-इन पीरियड. सरकार ने शहरी इलाकों में बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन तक कर दिया है. अगर इस तय समय सीमा से पहले बुकिंग की कोशिश करेंगे, तो सिस्टम आपकी बुकिंग लेगा ही नहीं और उसे अपने आप रोक देगा. 

OTP-बेस्ड डिलीवरी जरूरी

अब LPG सिलेंडर बुक कराने के बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ऑर्डर का कन्फर्मेशन मिलेगा. हालांकि, LPG की डिलीवरी के वक्त डिलीवरी एजेंट को वन-टाइम पासवर्ड (OTP) देना जरूरी है. वरना आपको अपना LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा. पिछले महीने, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि अगर उपभोक्ता OTP शेयर नहीं करते हैं, तो LPG की डिलीवरी मुमकिन नहीं होगी.

यह कदम इसलिए उठाया गया है कि गैस सिलेंडर गलत हाथों में न पड़ें. साथ ही, OMCs ने LPG सिलेंडरों की गलत हैंडलिंग से बचने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए OTP-आधारित डिलीवरी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है. 

आधार-बेस्ड eKYC

सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार बेस्ड ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. मंत्रालय ने कहा कि ये नियम सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है. जिन्होंने अपना केवाईसी पहले से करा रखा है, उन्हें दोबारा इसे कराने कह जरूरत नहीं है. 

Indane Gas LPG सिलेंडर कैसे बुक करें?

1. SMS/IVRS बुकिंग: आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से Indane Gas के लिए ‘REFILL’ लिखकर भेज सकते हैं या 7718955555 पर IVRS सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

2. मिस्ड कॉल बुकिंग: Indane के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल दें और रिफिल के लिए रिक्वेस्ट करें.

3. WhatsApp बुकिंग: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से, 7588888824 पर ‘REFILL’ टाइटल वाला एक मैसेज भेजें.

4. ऑनलाइन पोर्टल: अपनी रिफिल रिक्वेस्ट ऑफिशियल पोर्टल https://cx.indianoil.in के जरिए भेजें.

5. कस्टमर हेल्पलाइन: इंडियन ऑयल का टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 है, जो फीडबैक और कस्टमर सपोर्ट के लिए उपलब्ध है.

6. इमरजेंसी हेल्पलाइन: अगर LPG से जुड़ी कोई गंभीर इमरजेंसी हो, जैसे कि गैस लीक या सेफ्टी से जुड़ी कोई इमरजेंसी, तो कस्टमर्स को नेशनल LPG इमरजेंसी नंबर 1906 पर संपर्क करना चाहिए.

भारत गैस LPG सिलेंडर ऑनलाइन कैसे बुक करें? 

1. IVRS बुकिंग नंबर: ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर कॉल करके रिफिल के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं.

2. SMS बुकिंग: या आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर मैसेज भेज सकते हैं.

3. WhatsApp बुकिंग: WhatsApp के ज़रिए अपना LPG बुक करने के लिए, आपको सबसे पहले BPCL Smartline नंबर 1800224344 को अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव करना होगा. फिर बुकिंग शुरू करने के लिए अपने WhatsApp ऐप पर इस नंबर पर ‘Hi’ या ‘Book’ टाइप करना होगा.

4. मोबाइल ऐप: आप Play Store से Bharatgas एप्लिकेशन भी इंस्टॉल कर सकते हैं. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ऐप में लॉग इन करें और आगे की प्रक्रिया के लिए ‘Refill Cylinder’ का ऑप्शन चुनें.

5. अन्य ऐप्स: BP के अलावा, आप UMANG ऐप के जरिए भी रिफिल बुक कर सकते हैं. यह सभी गैस सिलेंडरों के लिए सरकार द्वारा समर्थित एक यूनिफाइड ऐप है.

HP Gas LPG सिलेंडर ऑनलाइन कैसे बुक करें? 

1. IVRS सर्विस: आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 88888 23456 डायल कर सकते हैं.

2. मिस्ड कॉल: रिफिल ऑर्डर करने के लिए 94936 02222 पर मिस्ड कॉल दें.

3. WhatsApp: अपने WhatsApp पर 92222 01122 पर जल्दी से ‘Hi’ भेजें. पक्का करें कि मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही भेजा गया हो.

4. वेबसाइट: रिफिल ऑर्डर करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.myhpgas.in पर जाएं. 

5. मोबाइल ऐप्स: आप UMANG, Amazon Pay, Paytm, PhonePe और BBPS-इनेबल्ड दूसरे ऐप्स जैसे एप्लिकेशन के जरिए भी HP Gas का रिफिल चुन सकते हैं.

6. कस्टमर सर्विस सेंटर: मदद के लिए पास के CSC सेंटर जाकर भी रिफिल करवाया जा सकता है.

आज गैस सिलेंडर की कीमत

शहर  घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली 913.00 रुपये 3,071.50 रुपये
मुंबई 912.50 रुपये 3,024.00 रुपये
कोलकाता 939.00 रुपये 3,202.00 रुपये
चेन्नई 928.50 रुपये 3,237.00 रुपये
बेंगलुरु 915.50 रुपये 3,152.00 रुपये
हैदराबाद  965.00 रुपये 3,315.00 रुपये
गुरुग्राम 921.50 रुपये 3,088.00 रुपये
नोएडा 910.50 रुपये 3,071.50 रुपये
पटना 1002.50 रुपये 3,346.50 रुपये

ये भी पढ़ें:

सप्लाई संकट और बढ़ता भाव… महंगाई से वेंडरों के सामने आजीविका का संकट, ग्राहकों ने भी फेरा मुंह 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment