लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गर्मियों में शावर बना हॉट वॉटर मशीन? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पाएं ठंडा पानी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में टंकी के पानी का तापमान काफी तेजी से बढ़ने लगता है. नल खोलते ही उसमें से ऐसा पानी निकलता है मानों वह चाय बनाने के लिए तैयार हो. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि टंकी के साथ-साथ ही तेज धूप में पाइप भी तपने लग जाता है. खासकर जब नहाते समय नल से गैर्न पानी निकलने लगे तब तो दिमाग की पूरा खराब हो जाता है. स्किन पर पानी गिरते ही वह जलने लगती है और साथ ही नहाने का मजा भी नहीं आता है. अगर गर्मियों के इन दिनों में अक्सर आपके साथ भी ऐसा ही होता रहता है, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की साबित हो सकती है. इन देसी जुगाड़ों को अपनाकर आप इस प्रॉब्लम को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं और गर्म पानी की इस समस्या से राहत पा सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पाइप और टंकी को हमेशा ढककर रखें

अगर गर्मियों में आपकी पानी की टंकी हद से ज्यादा गर्म हो रही है, तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है टंकी और पाइप्स पर डायरेक्ट पड़ने वाली धूप. अगर पानी की टंकी छत पर किसी खुली जगह पर रखी हुई है, तो आपको उसपर एक सफेद कपड़ा, थर्माकोल शीट, ग्रीन नेट या टिन का शेड लगा देना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. सफेद रंग काफी आसानी से सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट कर देता है, जिससे टंकी का टेम्परेचर हमेशा कम रहता है. इसके अलावा ही अगर पाइप्स खुले हुए जगह पर हो, तो आपको इन्हें भी कपड़े या फिर अच्छे इंसुलेशन से कवर करने की कोशिश करनी चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो पाइप के अंदर का पानी भी ज्यादा गर्म नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: फ्रिज में जमी बर्फ बन रही है बदबू की वजह? इन ट्रिक्स से मिलेगा प्रॉब्लम से तुरंत छुटकारा

पहले कुछ देर पानी को बहने दें

जब आप नहाने के लिए घुसते हैं, तो शुरुआत में नल से निकलने वाले पानी को अच्छी तरह से बहने दें. यह पानी पाइप में ही काफी देर से रुका हुआ होता है और धूप पड़ने की वजह से काफी गर्म भी हो जाता है. नहाने से पहले नल को कुछ देर खुला हुआ छोड़ दें ताकि पाइप में फंसा गर्म पानी बाहर निकल जाए और आपको नहाने के लिए ठंडा पानी मिले.

टंकी में ठंडा पानी मिक्स करें

अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो दिन में एक या फिर दो बार टंकी में फ्रेश और ठंडा पानी भरने की कोशिश करें. यह एक जबरदस्त ऑप्शन है जो टंकी से निकलने वाले पानी को ठंडा रखने में मदद करता है. खासकर सुबह और शाम के समय आपको टंकी में ठंडा पानी भरना चाहिए ताकि टेम्परेचर बैलेंस्ड रह सके. आप अगर चाहें तो टंकी के पास बाल्टी में ठंडा पानी भी रख सकते हैं और अगर जरूरत पड़े तो उसे नहाने वाले पानी में मिक्स भी कर सकते हैं.

शावर या नल पर ठंडी कपड़े की पट्टी बांधें

यह एक ट्रेडिशनल देसी जुगाड़ है, जिसे आपको जरूर ट्राय करके देखना चाहिए. इसके लिए आपको एक साफ कपड़ा ले लेना है और उसके पानी में अच्छी तरह से भिगोकर निचोड़ लेना है. अब इस कपड़े को शावर या फिर नल के आसपास लपेट देना है. नल और शावर के आसपास लपेटा गया यह कपड़ा आसपास की गर्मी को एब्जॉर्ब करता है और साथ ही पानी के टेम्परेचर को कम करने में मदद करता है. अगर यह कपड़ा सूख जाए, तो उसे दोबारा पानी से गीला कर लें.

ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

The post गर्मियों में शावर बना हॉट वॉटर मशीन? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पाएं ठंडा पानी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment