लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हिमाचल में पर्यटकों का हाल:चलती कार से बाहर लटक कर पी रहे बीयर, खुले में ही फेंक दिया कैन; देखें वीडियो – Kiratpur Manali Fourlane Moving Car Tourist Beer Drinking Video Viral

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। बैहना और चक्कर क्षेत्र के बीच चलती कार से बाहर लटककर बीयर पीते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 2 मई की बताई जा रही है, जिसमें हरियाणा नंबर की कार (HR26FY 9792) में सवार युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार में बैठे युवक आधा शरीर खिड़की से बाहर निकालकर शराब का सेवन कर रहे हैं। इस दौरान वे न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे, बल्कि अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे थे। करीब 20 सेकंड के वीडियो में युवक बीयर पीने के बाद बोतल को खुले में फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे सड़क पर हादसे की आशंका बढ़ सकती थी।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी में सवार लोगों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक इस तरह की हरकतों से हिमाचल के शांत माहौल को बिगाड़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की छवि प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें- जीरो सिविक सेंस: मनाली का वीडियो देख आप भी पकड़े लेंगे माथा; लोगों ने चार्जिंग प्वाइंट को बना दिया कूड़ादान

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bjp का बड़ा आरोप:शुभेंदु बोले- मतगणना से पहले अधिकारियों की ड्यूटी जानकारी लीक, आयोग से की कार्रवाई की मांग – Suvendu Adhikari Claims Officer Sharing Counting Day Duty Details, Urges Eci Action

Up:फोगाट के आरोपों पर क्या बोले बृजभूषण सिंह, मुजफ्फरनगर में कहा- छह बार का सांसद हूं और भाजपा में हूं – Up: Brij Bhushan Singh Reached Muzaffarnagar, Said- I Am A Six-time Mp And Am In Bjp

Ipl Video:रोवमन पॉवेल का अविश्वसनीय कैच! हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ी गेंद; जमीन पर गिरे तो टूटा चश्मा – Ipl 2026 Srh Vs Kkr: Rovman Powell Took Stunning Catch Video Goes Viral

हिमाचल प्रदेश:चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में सड़क पर पलटी, कई घायल; अस्पताल में भर्ती – Himachal Driver Suffers Heart Attack While Driving Bus Overturns In Nurpur

यूपी में बड़ा हादसा:पांच लोग गंगा में डूबे, अंतिम संस्कार के बाद कर रहे थे स्नान; गोताखोर कर रहे तलाश – Five People Drown In Ganga In Bulandshahr While Bathing After Funeral

Delhi Vivek Vihar Fire:मां के सीने से चिपका था डेढ़ साल के बेटे का शव, विवेक विहार अग्निकांड में नौ की मौत – Delhi Vivek Vihar Fire Accident: Infant Found Clinging To Mother Among 9 Dead In Shahdara Blaze

Leave a Comment