लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Srh Vs Kkr Live Score:हैदराबाद ने जीता टॉस, कोलकाता के खिलाफ पहले बैटिंग का फैसला; देखें प्लेइंग-11 – Srh Vs Kkr Ipl Live Score: Sunrisers Hyderabad Vs Kolkata Knight Riders Today Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

03:07 PM, 03-May-2026

SRH vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

03:03 PM, 03-May-2026

SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पैट कमिंस ने कहा कि पिच अच्छी है और मौसम बहुत गर्म है। हम पहले बल्लेबाजी कर टोटल सेट करेंगे। मैं पिच पढ़ने में अच्छा नहीं हूं, लेकिन यह हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है। वहीं, रहाणे ने भी कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी।

02:35 PM, 03-May-2026

SRH vs KKR Live Score: क्या प्लेइंग-11 में बदलाव करेगा केकेआर?

  • केकेआर ने 2025 में निराशाजनक अभियान के बावजूद रहाणे को कप्तान बनाए रखा लेकिन यह बल्लेबाज अभी तक टीम को प्रेरित करने में नाकाम रहा है। 
  • यह देखना बाकी है कि क्या केकेआर आखिरकार रचिन रवींद्र को टीम में शामिल करता है या नहीं, क्योंकि वह काफी समय से बेंच पर बैठे हैं। रचिन के होने से टीम के एक गेंदबाज का विकल्प भी मिलेगा।
  • फिन एलेन और टिम सीफर्ट भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
  • केकेआर को कमजोर तेज गेंदबाजी आक्रमण और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का नहीं चल पाने से भी नुकसान उठाना पड़ा है। 
  • गेंदबाजी में उसकी टीम मुख्य रूप से अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी जैसे घरेलू खिलाड़ियों पर निर्भर है।

02:24 PM, 03-May-2026

SRH vs KKR Live Score: कमिंस की वापसी से मिली मजबूती

सनराइजर्स की गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान पैट कमिंस की वापसी से उसे मजबूती मिली है। उनके अलावा प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, नीतीश रेड्डी और साकिब हुसैन भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं।

02:23 PM, 03-May-2026

SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी है दमदार

  • हैदराबाद का मजबूत पक्ष हमेशा से ही उसकी बल्लेबाजी रही है, विशेषकर शीर्ष क्रम। 
  • सनराइजर्स के पास टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन हैं।
  • ईशान किशन के रूप में सनराइजर्स के पास एक और विस्फोटक बल्लेबाज है जो किसी भी दिन अपने दम पर मैच का रुख बदल सकता है और उन्होंने इस सत्र में इसे साबित भी किया है।
  • ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भी सनराइजर्स के पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 76 रन बनाकर फॉर्म में शानदार वापसी की। 

02:20 PM, 03-May-2026

SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस, कोलकाता के खिलाफ पहले बैटिंग का फैसला; देखें प्लेइंग-11

IPL Live Cricket Score, SRH vs KKR Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। केकेआर के लिए मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा है और उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के पार; जानें पूरा हाल – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

राजस्थान:आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत! तरंग शक्ति में उतरेगा अमेरिकी F-35, सात देशों के विमान भरेंगे उड़ान – Tarang Shakti 2026 Jodhpur F35 Us Stealth Fighter Seven Countries Indian Air Force Exercise

मर्डर या हादसा?:पांच मिनट तड़पता रहा धड़, 15 फीट दूर खाई में मिला सिर, शरीर पर नहीं थी चोट, कानपुर हत्याकांड – Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder Torso Writhed In Agony For Five Minutes Head Found In A Ditch 15 Feet Away

मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव:यूडीपी के आठ विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल? – Bjp Meghalaya 8 Udp Mla Join Party How Much Stronger Is In Assembly Now

आईआईटी बॉम्बे खुदकुशी मामला:एबीवीपी ने की गहन जांच की मांग, कहा- सच्चाई सामने आए, फिर दोषियों पर हो कार्रवाई – Iit Bombay Suicide Case: Abvp Demands Investigation, Says Truth Come Out Action Should Against The Guilty.

‘टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे’:राहुल का आरोप- बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग देशद्रोह कर रहे, न्याय जरूर होगा – Rahul Gandhi Says Bjp Rss And Election Commission Are Committing Treason, Claims Justice Will Be Done

Leave a Comment