लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Maharashtra:मासूम से दरिंदगी पर पुणे में बवाल, संजय राउत बोले- सरकार वीआईपी सुरक्षा और चुनाव में व्यस्त – Pune Crime Case Girl Child Henious Murder People Protest Mumbai Bengaluru Highway Block Investigation Update

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के पुणे में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस जघन्य वारदात के विरोध में सैकड़ों लोग मुंबई-बंगलूरू हाईवे पर उतर आए और घंटों तक सड़क जाम कर दी। लोगों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की। मामले पर संजय राउत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। 

सैकड़ों लोग नवले ब्रिज इलाके में हाईवे पर इकट्ठा हुए। बच्ची के शव को सड़क पर रखकर विरोध किया गया। इससे करीब चार घंटे तक मुंबई-बंगलूरू हाईवे जाम रहा। यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

क्यों भड़का लोगों का गुस्सा?

 


  • यह घटना पुणे जिले के भोर तहसील की है।

  • आरोपी 65 वर्षीय मजदूर ने बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया।

  • उसे एक पशु बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म किया और पत्थर से मारकर हत्या कर दी।

  • घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।

  • परिवार और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

ये भी पढ़ें- बैंक के नियम इंसानियत से बड़े हैं?: नवीन पटनायक ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी, जिम्मदारों पर कार्रवाई की मांग

मामले पर क्या बोले संजय राउत?

मामले में शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। राउत ने इस दर्दनाक घटना के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे ‘निकम्मी और अयोग्य’ करार दिया है। संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है और यह सरकार सिर्फ वीआईपी सुरक्षा और तमिलनाडु, केरलम, असम और बंगाल के दौरों में ही व्यस्त है। उन्होंने सरकार की योजना पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि शायद उस मृत बच्ची की मां भी इस सरकार की ‘लाडली बहना’ होगी। क्या आप उस मां की भावनाओं को महज 1500 रुपये में खरीद सकते हैं? राउत ने पुलिस प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय की गुहार लगाते हुए जो जनता बच्ची का शव लेकर सड़क पर उतरी थी, पुलिस ने उसी जनता पर लाठीचार्ज कर दिया। राउत ने इसे संविधान का खुला उल्लंघन बताया है और सरकार से पूछा है कि देश में आखिर चल क्या रहा है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

 


  • आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

  • उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

  • आरोपी को सात मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

  • पुलिस सबूत जुटाने में लगी है ताकि केस मजबूत बन सके।

  •  अधिकारियों ने कहा कि मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मामले पर क्या बोली सरकार?

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को मानवता पर कलंक बताया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग की गई।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सरकार ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया।

अन्य वीडियो-



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Gold Silver Price:कमजोर डॉलर ने सर्राफा बाजार में फूंकी जान, सोना 600 रुपये उछलकर 1,56,800 रुपये पर पहुंचा – Gold Rebounds Rs 600 As Weak Us Dollar Boosts Bullion Demand

Ind Vs Sl:सोनल और डिकवेला ने श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, भारत को मिली मजबूत बढ़त; सुथार-जडेजा ने दिखाया दम – Ind Vs Sl Test Day 4 Highlights India Vs Sri Lanka 1st Test Match Day 4 Scorecard Galle Stadium Updates

Msme:छोटे व मंझोले कारोबारों को पूंजी बाजार से जोड़ने के लिए Bse और Phdcci का बड़ा कदम, जानिए क्या फैसला – Bse, Phdcci Partner To Boost Msme Capital Market Access

पत्नी सुनीता से विवाद के बीच थाईलैंड में दिखे गोविंदा, क्लब ने किया परफॉर्म; फैंस बोले- क्या दिन आ गए – Govinda Seen Performing At Club In Pattaya Thailand Amid Feud With Wife Sunita Ahuja

Nta Reform:शिक्षा मंत्री की उच्च शिक्षा सचिव और एनटीए Dg संग बैठक, पूरे सिस्टम के ऑडिट का आदेश; मांगी रिपोर्ट – Nta Reform: Education Minister Orders Full Exam System Audit, 50+ Staff Removed, Experts To Join Agency

Bjp Reshuffle:नितिन नवीन ने बिहार के दो नेताओं को बढ़ाया, तीसरे को छकाया; भाजपा अध्यक्ष के दांव का क्या अर्थ? – Bjp Reshuffle Bihar Shivesh Ram Sidharth Shambhu Rituraj Sinha Bjp New Team Nitin Nabin Cabinet Reshuffle

Leave a Comment