लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज MI के खिलाफ हारी चेन्नई तो क्या प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानें CSK का पूरा समीकरण

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Chennai Super Kings Playoff Equation: आज (02 मई) आईपीएल 2026 का 44वां लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेला जाएगा. यह मुकाबला प्लेऑफ के की रेस में बने रहने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा. चेन्नई ने अब अब तक 8 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें 3 में जीत मिली है. बाकी 5 मैचों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है. अगर चेन्नई आज मुंबई के खिलाफ मुकाबला गंवा देती है, तो क्या टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी? आइए जानते हैं कि चेन्नई का समीकरण क्या कहता है. 

हारने पर क्या होगा चेन्नई का समीकरण? 

अगर आज चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ होने वाला मुकाबला गंवा दिया, तो उनके पास 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत होंगी. इसके बाद टीम को 5 लीग मैच और खेलने होंगे. तीन जीत के साथ टीम के पास 6 प्वाइंट्स होंगे. इसके बाद होने वाले सभी 5 मैचों में जीत हासिल करके टीम 16 प्वाइंट्स तक ही पहुंच सकेगी. इतने प्वाइंट्स के साथ टीम को नेट रनरेट भी मजबूत रखना पड़ेगा. 

फिलहाल टॉप-4 में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स क्रमश: 13, 12, 12 और 12 प्वाइंट्स के साथ मौजूद हैं. संभावना है चारों ही टीमें 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती हैं, ऐसे में अगर चेन्नई भी आज का मैच हारने के बाद 16 प्वाइंट्स तक पहुंचती है, तो फिर प्लेऑफ में जाने का फैसला नेट रनरेट के जरिए होगा. 

जीत के साथ पूरी तरह से बरकरार रहेगी उम्मीद 

दूसरी तरफ, अगर चेन्नई आज मुंबई के खिलाफ मुकाबला जीत लेती है, तो टीम के पास 9 मैचों में 4 जीत हो जाएंगी. इसके साथ टीम के पास 8 प्वाइंट्स हो जाएंगे. यहां से टीम बाकी 5 लीग मैचों में जीत हासिल कर 18 प्वाइंट्स तक पहुंच जाएगी, जिससे प्लेऑफ में जाना पूर तरह से मुमकिन होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज के मैच में चेन्नई की जीत होती है या नहीं. 

 

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी को दी नमाज पढ़ने की सलाह, तभी चेन्नई से निकाले गए समीर रिजवी? जानें वायरल दावे का सच

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment