LPG Domestic Gas Cylinder Price Today: रसोई में चूल्हा जलाना अब और भी महंगा होने जा रहा है. आप भी इस बात से बेखबर हैं तो संभल जाइए. सरकार की ओर से ऐसे संकेत मिल रहे हैं जो आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं. खबर है कि बहुत जल्द घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. एक मई को कमर्शियल सिलेंडर में करीब एक हजार रुपए की बढोतरी हुई थी.
सूत्रों ने बताया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 40 से 50 रुपए प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. वो सिलेंडर जो पहले से ही आपकी रसोई के बजट को हिलाए हुए था, अब और भी महंगा होने की कगार पर है. बड़ी बात यह है कि सिलेंजर के दाम में अगले 5 से 7 दिनों में इजाफा हो सकता है.
कमर कस लें, पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द बढ़ने को हैं… सरकार ने कही ये बात
आज क्या हैं दाम?
| शहर | घरेलू सिलेंडर का दाम (₹) |
| दिल्ली (Delhi) | ₹913.00 |
| मुंबई (Mumbai) | ₹912.50 |
| कोलकाता (Kolkata) | ₹939.00 |
| चेन्नई (Chennai) | ₹928.50 |
| बेंगलुरु (Bengaluru) | ₹915.50 |
| हैदराबाद (Hyderabad) | ₹965.00 |
| लखनऊ (Lucknow) | ₹950.50 |
| पटना (Patna) | ₹1,002.50 |
| नोएडा (Noida) | ₹910.00 |
कमर्शियल के बाद अब घेरलू सिलेंडर की बारी!

दरअसल ग्लोबल मार्केट और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर डोमेस्टिक फ्यूल प्राइसेज पर पड़ता है. सरकारी सूत्रों का कहना है कि लागत और बिक्री के बीच बढ़ते अंतर को पाटने के लिए यह फैसला लेना मजबूरी बनता जा रहा है. हालांकि पेट्रोलियम मंत्रालय की अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है, लेकिन सुगबुगाहट तेज़ है कि ये फैसला किसी भी वक्त लागू किया जा सकता है.
कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी देखें

याद रहे कि 50 रुपए की एकमुश्त बढ़ोत्तरी सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि करोड़ों थालियों से निवाला छीनने जैसी कड़वी सच्चाई है. जब गैस महंगी होती है तो सिर्फ खाना बनाना महंगा नहीं होता, बल्कि होटल से लेकर रेस्तरां तक और टिफिन सर्विस से लेकर मिड-डे मील तक, सब कुछ महंगा हो जाता है. यानी बड़ा हो या छोटा, सब पर महंगाई का बम फूटता है.
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, रोजाना 100 फ्लाइट्स की होगी कटौती, महंगाई ने रोकी उड़ान
महंगाई को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा
राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर के बाद हलचल बढ़ गई है. विपक्ष कमर्शियल सिलेंडर को दाम बढ़ने को लेकर पहले ही सरकार को घेर रहा है. ऐसे में अगर ये कीमतें बढ़ती हैं तो सड़क से लेकर संसद तक हंगामा होना तय है.

