लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आर्थिक अपराधों पर नकेल:ईडी ने पिछले साल जब्त कीं 81422 करोड़ की संपत्तियां, 94% पहुंची दोष सिद्धि दर – Ed-seizes-81422-crore-assets-economic-offences-director-rahul-navin-says Conviction Rate At 94 Percent

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश की प्रमुख जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने आर्थिक अपराधियों पर नकेल कसने हुए पिछले वित्त वर्ष में 81,422 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की है। इसमें से 63,142 करोड़ रुपये बैंकों, निवेशकों और घर खरीददार को वापस दिलाए जा चुके हैं।

ईडी का कहना है कि अब तमाम मामलों में मनी ट्रेल के जरिये अपराधियों तक पहुंचने में सफलता मिल रही है। लाल किला ब्लास्ट केस में की गई कार्रवाई को इसका उदाहरण है। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को अपने 70वें स्थापना दिवस पर जारी नवीनतम रिपोर्ट में यह भी बताया कि दोष सिद्धि दर 94% तक पहुंच गई है। हालांकि, अभी 2,400 से ज्यादा मामले कोर्ट में लंबित हैं।

कुल मामलों में से सिर्फ 60 का ही पूर्ण निपटारा

प्रवर्तन निदेशालय के पूरे ट्रायल्स में उच्च प्रतिशत दर के बावजूद, कुल मामलों का केवल एक छोटा हिस्सा ही अंतिम निर्णय तक पहुंच पाया है। दर्ज कुल मामलों में से इस साल 31 मार्च तक विभिन्न विशेष अदालतों द्वारा केवल लगभग 60 मामलों का ही पूर्ण निपटारा किया गया है।

विदेश भागे अपराधियों पर भी शिकंजा

भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत विदेश भागे आर्थिक अपराधियों पर भी ईडी ने शिकंजा कसा है। 31 मार्च 2026 तक तक 54 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। इनमें से 21 को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है। इनकी 2,178 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

डिजिटल अरेस्ट, विदेशी हस्तक्षेप जैसे खतरों के खिलाफ पीएमएलए के 800 मामले दर्ज

ईडी की नई जोखिम मूल्यांकन समिति के कारण पिछले सात महीनों में डिजिटल अरेस्ट, विदेशी हस्तक्षेप, राष्ट्रीय हित के खिलाफ पैरवी और बौद्धिक संपदा धोखाधड़ी जैसे उभरते खतरों से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के लगभग 800 मामले दर्ज किए गए हैं। ईडी निदेशक राहुल नवीन ने बताया कि इस समिति की अक्तूबर, 2025 से अब तक कुल 91 बैठकें हुई हैं जिनमें कुल 794 मामले दर्ज करने की मंजूरी दी गई।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Us Iran Peace Deal:ईरान का दावा- जेडी वेंस नहीं, पेजेशकियन के साथ ट्रंप खुद साइन करेंगे शांति समझौता – Us Iran Peace Deal Tehran Claims Donald Trump Himself Will Sign Peace Agreement With Masoud Pezeshkian

Kanpur:केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा हमला, बोले- सपा के 25-26 सांसद टूटने को तैयार, 2027 में होगा तृणमूल जैसा हाल – Kanpur Keshav Prasad Maurya Stating That 25 26 Sp Mps Are Ready To Break Away

Pm Modi-trump Meet:’मोदी के रहते अगर भारत पर हमला हुआ तो हम करेंगे मदद’, द्विपक्षीय बैठक में बोले ट्रंप – Pm Modi-trump Meet Donald Says If India Attacked While Modi Is In Charge We Will Help

Uk-india Fta:15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा – India-uk Trade Deal To Come Into Effect On July 15: Pm Modi

Portugal Vs Dr Congo Live:छठवें मिनट में ही पुर्तगाल ने हासिल की बढ़त, जोआओ नेव्स ने हेडर के जरिए दागा गोल – Portugal Vs Dr Congo Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates And Scorecard

Us-iran Peace Deal:ईरान के साथ शांति समझौते पर जल्द लगेगी मुहर, ट्रंप बोले- शुक्रवार तक हो सकता है समझौता – Iran Deal: Trump’s Bold Claim At The G7 Summit- Iran Deal Will End Conflict And Open The Strait Of Hormuz.

Leave a Comment