लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Lakshadweep Travel Guide:अब हर कोई जा सकता है लक्षद्वीप! सरकार ने बदले नियम – Lakshadweep New Rules Permit Process How To Visit Lakshadweep Travel Guide

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Lakshadweep Kaise Jayen: भारत का सबसे खूबसूरत द्वीप समूह लक्षद्वीप अब पहले से कहीं ज्यादा सुलभ हो गया है। हाल ही में प्रशासन द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार, अब पर्यटकों को यहां घूमने के लिए न तो किसी लोकल स्पॉन्सर की जरूरत होगी और न ही पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) की। यह बदलाव 29 अप्रैल 2026 को जारी सर्कुलर के बाद लागू हुआ है और इससे यात्रा प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।

पहले लक्षद्वीप घूमने का प्लान बनाना कई लोगों के लिए मुश्किल होता था क्योंकि उन्हें किसी स्थानीय व्यक्ति या एजेंसी से स्पॉन्सरशिप लेनी पड़ती थी और अपने राज्य से पीसीसी भी बनवाना पड़ता था। अब इन दोनों शर्तों को खत्म कर दिया गया है। हालांकि सुरक्षा जांच अभी भी जारी रहेगी, लेकिन यह प्रक्रिया अब प्रशासन खुद संभालेगा।अगर आप भी नीले समुद्र, सफेद रेत और शांत वातावरण के बीच छुट्टियां बिताने का सपना देख रहे हैं, तो यह सही समय है।

भारत के मालदीव माने जाने वाले लक्षद्वीप घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए यात्रा स जुड़ी जानकारी यहां दी जा रही है, कि कैसे लक्षद्वीप का परमिट मिलेगा, जाने का सही समय क्या है और यात्रा में कितना खर्च आ सकता है। 




Lakshadweep New Rules Permit Process How to Visit Lakshadweep Travel Guide

लक्षद्वीप परमिट का नया नियम
– फोटो : Istock


लक्षद्वीप परमिट का नया नियम

 

लक्षद्वीप प्रशासन ने टूरिस्ट परमिट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्रियों को किसी लोकल स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होगी। साथ ही पुलिस के क्लियरेंस सर्टिफिक्ट की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। अब आवेदन के बाद सुरक्षा जांच लक्षद्वीप पुलिस द्वारा की जाएगी, जिससे प्रक्रिया तेज और आसान हो गई है।


Lakshadweep New Rules Permit Process How to Visit Lakshadweep Travel Guide

कैसे मिलेगा लक्षद्वीप का परमिट
– फोटो : Adobe stock


लक्षद्वीप परमिट के लिए कैसे करें अप्लाई?

लक्षद्वीप जाने के लिए अभी भी ई-परमिट जरूरी है। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जाता है। इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है।

 

  • वैध ID जैसे आधार कार्ड या पासपोर्ट अपलोड करें।

  • पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं।

  • यात्रा की तारीख और द्वीप का चयन करें।

  • परमिट फीस और ग्रीन टैक्स जमा करें।

     

ध्यान रखें कि आवेदन कम से कम 14 दिन पहले करना जरूरी है।

 


Lakshadweep New Rules Permit Process How to Visit Lakshadweep Travel Guide

लक्षद्वीप यात्रा के दौरान पीएम मोदी (फाइल फोटो)।
– फोटो : amarujala.com


किन द्वीपों पर जा सकते हैं?

 

लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं, लेकिन पर्यटकों के लिए कुछ ही खुले हैं।  आपको परमिट में वही द्वीप चुनने होंगे, जहां आप जाना चाहते हैं। जैसे,

 

  • अगाती द्वीप, यह एंट्री प्वाइंट है और यहां एयरपोर्ट भी है, जहां से पर्यटक अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

  • कवरत्ती, लक्षद्वीप की प्रशासनिक राजधानी और सबसे विकसित द्वीप है।

  • बंगारम द्वीप, यह लक्षद्वीप का प्रमुख पर्यटन स्थल है जो कि लग्जरी टूरिज्म के लिए मशहूर है। यहा अगाती द्वीप से नाव या हेलिकाॅप्टर के जरिए पहुंचा जा सकता है।


Lakshadweep New Rules Permit Process How to Visit Lakshadweep Travel Guide

Lakshadweep
– फोटो : Adobe stock


आवागमन और यात्रा नियम

नए नियमों के अनुसार, ट्रांजिट केवल अगत्ती और कवरत्ती के जरिए ही संभव है और अधिकतम 12 घंटे का समय मिलेगा। साथ ही, प्रशासन ने सलाह दी है कि फ्लाइट टिकट केवल परमिट मिलने के बाद ही बुक करें।

लक्षद्वीप यात्रा का खर्च

यहां घूमने का सबसे बेहतर समय अक्तूबर से मार्च के बीच का होता है। इस दौरान यहां का मौसम सुहावना और तापमान में गर्मी नहीं होती है। वहीं लक्षद्वीप यात्रा का औसत खर्च 3 से 6 दिन का लगभग 25,000 से 60,000 प्रति व्यक्ति आ सकता है। 

ध्यान रखें कि सफर के लिए एडवांस बुकिंग करें। यहां इंटरनेट सीमित मिल सकता है, इसके लिए तैयार रहें और सफर के दौरान पर्यावरण का ध्यान रखें। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rashifal 16 August:मेष, कर्क, सिंह, कन्या समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 16 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:मानिनी सुभद्राकुमारी चौहान की कविता ‘तुम मानिनी राधे’ – Aaj Ka Shabd Manini Subhadrakumari Chauhan Hindi Kavita Tum Manini Radhe

झारखंड:सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने कांग्रेस से झामुमो सरकार से समर्थन वापस लेने को कहा – Jpsc-jssc-student-protest-ranchi-18-august-ultimatum-20-august-cm-house-gherao

Chamoli Tunnal Accident:एक नहीं तीन बार हुआ भूस्खलन, मलबा आया और बहा ले गया, घायलों ने बताई आपबीती – Chamoli Tunnel Accident Three Landslides Hit Thdc Tunnel Uttarakahnd News Read All Updates

E20 Petrol:ई20 पेट्रोल पर उठे सवालों पर सरकार का जवाब, कहा- माइलेज घटने का दावा सही नहीं; बताया क्यों घट रहा? – E20-petrol-mileage-changes-government-clarification-fuel-quality-check

‘मां से पूछो…’:cm विजय के ‘पिता कहां हैं?’ वाले बयान पर Bjp प्रदेश अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी, मचा बवाल – Tamil Nadu: Bjp State President Makes Derogatory Remarks About Cm Vijay’s Mother; Annamalai Slams Him

Leave a Comment