लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक:pm मोदी का नाम लेकर कहा- फिर चला महंगाई का चाबुक; आंकड़े भी साझा किए – Opposition Congress Slam Government Over Commersial Cylinder Price Hike With Facts

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में उछाल के मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, ‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला। आज कमर्शियल सिलिंडर 993 रुपए महंगा हुआ। मोदी ने पिछले 4 महीने में कमर्शियल सिलिंडर के दाम इस तरह बढ़ाए।’

 










































तारीख राशि (₹)
1 मई 993
1 अप्रैल 218
7 मार्च 115
1 मार्च 31
1 फ़रवरी 50
1 जनवरी 111
————– ———-
कुल 1,518

कांग्रेस ने कहा, ‘कमर्शियल सिलिंडर सिर्फ 4 महीने में 1,518 रुपए महंगा हो गया। अभी साल के 8 महीने बाकी हैं। मोदी की वसूली जारी है…। मोदी सरकार सिर्फ वसूली करना जानती है। अब 5 किलो वाला छोटू सिलिंडर भी महंगा कर दिया। पहले आधार कार्ड पर सिलिंडर बांटे, फिर उसका दाम बढ़ा दिया। ये बड़े चालबाज लोग हैं।’

घरेलू गैस की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में एक मई से बड़ा इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू सिलिंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है और घरेलू गैस का 14.2 किलो का सिलिंडर दिल्ली में 913 रुपये का ही मिल रहा है। 

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पश्चिम एशिया संकट के चलते मई से एलपीजी की कीमतों में वृद्धि की आशंका थी। होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी होने के चलते दुनियाभर में 20 प्रतिशत तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ रहा है। बीते महीने घरेलू गैस के सिलिंडर पर भी 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। साथ ही कमर्शियल सिलिंडर पर भी 196 रुपये बढ़े थे। वहीं मार्च में भी 114 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 

अलग-अलग महानगरों में कितने का मिलेगा कमर्शियल सिलिंडर?

शहरवार कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 3071 रुपये हो गई है, जो पहले 2078 रुपये थे। कोलकाता में अब कमर्शियल सिलिंडर 3202 रुपये का मिलेगा, जो पहले 2208 रुपये का मिलता था। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर 3024 रुपये का मिलेगा और चेन्नई में 3237 रुपये का। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र में एमपीएससी पर घमासान:सीएम फडणवीस ने की जांच कमेटी की सिफारिश, दायरे में आएंगे अध्यक्ष और सदस्य – Uproar Over Mpsc In Maharashtra Cm Fadnavis Calls Inquiry Committee Chairman And Members Come Under Its Ambit

देहरादून: बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार – Bigg Boss Fame Youtuber Anurag Dobhal Booked In Dehradun Over Assault And Death Threat Allegations

बिग बॉस 20:क्या गर्लफ्रेंड काश्वी को भूल गए स्काउट? शो में लव गिल के करीब होते देख नेटिजंस ने सुनाई खरी-खरी – Bigg Boss 20: Tanmay Singh Aka Scout Sparked Outrage After Admitting To Confused Feelings For Love Gill

पीएमआई:मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि – India’s Services Sector Growth Hits 3-month High On Strong Domestic Demand

यूपी:सीएम योगी ने बताई मोबाइल से माइक्रोचिप तक की यात्रा; बोले- प्रदेश तकनीक का बाजार नहीं, निर्माता बन रहा – Up: Cm Yogi Traces The Journey From Mobile Phones To Microchips; Says The State Is Becoming A Manufacturer, No

भाजपा:विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश – Sambit Patra Hits Back Opposition’s March Against The Election Commission, Calls Attempt Malign Institutions.

Leave a Comment