लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रेडमी पैड 2 प्रो रिव्यू, 12.1 इंच डिस्प्ले:12000mAh की बड़ी बैटरी और रिवर्स चार्जिंग के साथ वेल्यू फॉर मनी पैकेज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

रेडमी ने अपना नया टैब रेडमी पैड 2 प्रो भारत में उतारा है। मिडरेंज सेगमेंट का यह टैब 12,000mAh की बैटरी के साथ आया है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपए है। इस टैब को हमारी टीम दो महीने से इस्तेमाल कर रही है। हमने इसकी खूबियों और खामियों को जाना है। तो चलिए जानते हैं, इसमें क्या खास है। डिजाइन: मैटल बॉडी और हेडफोन जैक के साथ 4 स्पीकर्स बॉक्स में टैबलेट के साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स, 33W का फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर और टाइप-A टू टाइप-C केबल मिलती है। डिस्प्ले: 12.1 इंच स्क्रीन और गीले हाथों से भी चलने वाला टच रेडमी पैड 2 प्रो का सबसे खास फीचर इसकी 12.1 इंच की बड़ी 2.5K स्क्रीन है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और नेविगेशन बेहद स्मूथ रहता है। डॉल्बी विजन सपोर्ट होने की वजह से इस पर वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव शानदार मिलता है। कलर्स और डिटेल्स एकदम क्लियर नजर आती हैं और आप इस पर 4K वीडियो का मजा ले सकते हैं। बैटरी: 5 दिन तक का बैकअप और रिवर्स चार्जिंग रेडमी पैड 2 प्रो में 12,000mAh की बैटरी दी गई है। स्टैंडबाय मोड पर रखते हुए और रोजाना करीब 3 घंटे ऑनलाइन वीडियो देखने के बावजूद, 5 दिन में बैटरी 78% से घटकर 26% पर ही आई। वहीं, आधे घंटे तक यूट्यूब पर वीडियो चलाने पर बैटरी सिर्फ 3% ही खर्च हुई। बैटरी चार्ज करने के लिए बॉक्स में 33W का फास्ट चार्जर मिलता है। टैबलेट की एक बड़ी खूबी इसकी 27W ‘रिवर्स चार्जिंग’ तकनीक है। यानी आप इसे पावरबैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने फोन, ईयरबड्स या स्मार्टवॉच को इस टैबलेट से चार्ज कर सकते हैं। परफॉर्मेंस: डेली यूज के लिए बेहतर और स्मूथ रेडमी पैड 2 प्रो लेटेस्ट हाइपर OS 2 पर चलता है। इसमें क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.7GHz तक की हाई स्पीड देता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 810 GPU लगा है। प्रोसेसर की ताकत समझने के लिए हमने कुछ बेंचमार्क टेस्ट किए हैं, जिनका स्कोर नीचे टेबल में दिया गया है। कैमरा: मीटिंग्स के लिए अच्छा ऑप्शन रेडमी पैड 2 प्रो के फ्रंट और बैक दोनों तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे से फोटो और वीडियो क्वालिटी औसत है। इसमें पोर्ट्रेट, प्रो और डॉक्यूमेंट जैसे मोड्स मिलते हैं। हालांकि इसमें 6.0x तक का डिजिटल जूम है, लेकिन जूम करने पर फोटो थोड़ी धुंधली हो जाती है। अच्छी बात यह है कि जूम करने के बावजूद फ्रेम में लिखे हुए ‘टेक्स्ट’ साफ नजर आते हैं। फ्रंट कैमरा अच्छा काम करता है। यह स्किन टोन को साफ और स्मूथ कर देता है। इसमें HDR सपोर्ट भी है, जो लाइट को अच्छे से एडजस्ट करता है। इसका फ्रेम काफी वाइड है, जिससे ऑनलाइन मीटिंग्स या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। काम के फीचर्स: लाउड साउंड और शानदार कनेक्टिविटी रेडमी पैड 2 प्रो में डॉल्बी एटमॉस वाले 4 स्पीकर्स हैं, जो काफी तेज और साफ आवाज देते हैं। इनकी वॉल्यूम को 300% तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें डुअल 5G सिम का सपोर्ट भी है, यानी आप टैबलेट में सिम कार्ड डालकर सीधे इंटरनेट चला सकते हैं। हाइब्रिड स्लॉट होने की वजह से आप सिम के साथ मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं। इसके अलावा इसमें सर्किल टू सर्च और जेमिनी AI जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। एक्सेसरीज: पेन और कीबोर्ड का भी विकल्प बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 दिया गया है। कंपनी इस टैबलेट के साथ स्मार्ट पेन और कीबोर्ड का सपोर्ट भी देती है, लेकिन इन्हें अलग से खरीदना होगा। दोनों की कीमत ₹3,999-₹3,999 है। पेन प्रेशर सेंसिटिव है, यानी दबाकर लिखने पर लाइन मोटी हो जाती है। आप इसे टाइप-C से चार्ज कर सकते हैं। कीबोर्ड का एक्सपीरियंस बहुत टेक्टाइल है। इसमें टचपैड तो नहीं है, लेकिन शॉर्टकट्स बहुत सारे हैं। एक बार चार्ज करने पर कीबोर्ड हफ्तों चलता है। ये एक्सेसरीज आपके टैबलेट को एक मिनी लैपटॉप बना देती है। वैसे इन एक्सेसरीज के बिना भी टैबलेट का इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं आती है, यह पूरी तरह यूजर की जरूरत पर निर्भर करता है। फाइनल वर्डिक्ट कीमतों की बात करें तो, इसका Wi-Fi वैरिएंट आपको मिलेगा 24,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 5G मॉडल के 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपए और 256GB वाले टॉप मॉडल की कीमत 29,999 रुपए है। अगर आपको एक ऐसा टैबलेट चाहिए जिसकी बैटरी लंबी चले, जिसका डिस्प्ले बड़ा और अच्छा हो और परफॉर्मेंस भी दमदार हो, तो रेडमी पैड 2 प्रो एक पैसा वसूल डील हो सकती है। रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी टैबलेट के यूज को एडवांस बनाती है। अमूमन टैबलेट के कैमरा से संतुष्टि नहीं होती है लेकिन रेडमी पैड 2 प्रो का कैमरा निराशा नहीं करेगा। यह टैब हाइपर OS 2 पर काम करता है, जो 5 जनरेशन की एंड्रॉयड OS अपडेट और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है। कुल मिलाकर 25 से 30 हजार की रेंज में रेडमी पैड 2 प्रो खरीदना घाटे का सौदा साबित नहीं होगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेन अल्फा में लोकप्रिय हो रहे बिना स्क्रीन वाले फोन:स्मार्टफोन पर सख्ती के बीच बच्चों को डिजिटल ओवरलोड से बचाने का नया तरीका

रेडमी पैड 2 प्रो रिव्यू, 12.1 इंच डिस्प्ले:12000mAh की बड़ी बैटरी और रिवर्स चार्जिंग के साथ वेल्यू फॉर मनी पैकेज

ओबेन रोर इवो इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹99,999:180km की रेंज के साथ एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे हाईटेक फीचर्स; ओला रोडस्टर X से मुकाबला

Mini Cooper S Convertible JCW Pack Launched in India

वॉट्सएप ने 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए:कंबोडिया से चल रहा था भारत में डिजिटल अरेस्ट का जाल; ठगी रोकने के लिए आए 4 नए फीचर

टाइम 100 में एआई के 10 दिग्गज:टेक्नोलॉजी को इंसानी दिमाग सी ताकत दी; तय कर रहे आप क्या सोचेंगे और आपका ऑफिस कैसे चलेगा

Leave a Comment