बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान पिछले दो साल से ब्लॉगिंग कर रही हैं और यूट्यूब से मोटी कमाई कर रही हैं. वहीं, रणवीर इलाहाबादिया की बात करें तो वो पिछले 10 साल के कॉन्टेंट क्रिएशन की दुनिया में एक्टिव हैं. ऐसे में अब ये सवाल खड़ा होगा है कि इन दोनों में से सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं.
फरहा खान एक बार जब रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट द रणवीर शो में आई थीं तो उन्होंने इस बात का खुद ही खुलासा किया था. रणवीर ने फराह से कहा था कि वो इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यूट्यूबर हैं. रणवीर की इस बात पर फराह खान को यकीन नहीं हो पाया था.
यूट्यूब से फराह की रेवेन्यू होती है ज्यादा
फराह को समझाते हुए रणवीर ने कहा था,’हम जैसे यूट्यूबर्स जो पॉडकास्ट करते हैं उन्हें भी बहुत अच्छा रेवेन्यू मिलता है, लेकिन आप जिस तरह का कॉन्टेंट बनाते हो उसकी डिमांड बहुत ज्यादा है इसलिए आपका रेवेन्यू ज्यादा है. मैं ओवरऑल की बात कर रहा हूं. मतलब जो कमाई यूट्यूब से होती है और ब्रांड्स से, उसे मिलाकर.’
ये भी पढ़ें:-‘हमेशा हमारे दिलों में’, ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा ने भी लुटाया प्यार
इस दौरान फराह खान ने कहा था,’फिल्म डायरेक्ट करने से ज्यादा आसान यूट्यूब व्लॉग बनाना है. क्योंकि व्लॉग के लिए ज्यादा तैयारियां नहीं करनी पड़ती है. व्लॉग के लिए हम कोई स्क्रिप्ट नहीं लिखते हैं. सेलेब्स के घर पहुंचते हैं और ऑन द स्पॉट चीजें करते हैं. वहीं फिल्म डायरेक्ट करना मतलब अपनी लाइफ का एक-दो साल उसे देना.’
मालूम हो 2024 में फराह खान ने अपने कुक दिलीप के संग मिलकर व्लॉग बनाना शुरू किया था. दोनों के बीच की नोंकझोंक और खाना बनाने का अंदाज फैंस खूब पसंद करते हैं.यही वजह है कि अब उनका कुक दिलीप भी काफी पॉपुलर हो गया है.
सोहा अली खान के ऑल अबाउट हर पॉडकास्ट में जब फराह खान पहुंची थीं तो उन्होंने अपनी यूट्यूब ब्लॉगिंग से होने वाली कमाई का जिक्र किया था. फराह खान ने इस दौरान कहा था,’कमाई बहुत ज्यादा है. इतनी फिल्में डायरेक्ट करने के बाद भी मैंने अपने पूरे करियर में, शायद एक साल में इतना पैसा नहीं कमाया है.’
जानें दोनों की नेटवर्थ
फराह खान की नेटवर्थ की बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 90 करोड़ रुपये है. वहीं, रणवीर इलाहाबादिया की नेटवर्थ टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 60 से 70 करोड़ रुपये है. महीने में यूट्यूबर 35 लाख रुपये की कमाई करते हैं.

