लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ढाका-लंदन की फ्लाइट में बवाल, यात्रियों के बीच चले लात-घूंसे – वीडियो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांग्लादेश के लंदन से ढाका जा रही एक फ्लाइट में बवाल हो गया. दो यात्री आपस में ही भिड़ गए और यह झगड़ा इतना खतरनाक था कि मारपीट तक पहुंच गया. बिमान बांग्लादेश एयरलाइन की फ्लाइट में पहले दो यात्रियों के बीच तीखी बहस हुई और फिर लात-घूंसे चलने लगे. देखते ही देखते दोनों में भयंकर लड़ाई शुरू हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

‘ढाका ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिमान बांग्लादेश एयरलाइन की फ्लाइट लंदन से ढाका के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान दो यात्री पहले बहस करने लगे और फिर मारपीट शुरू कर दी. यह देख साथी यात्रियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों लात-घूंसे चलाने लगे. हालांकि काफी मुश्किल के बाद दोनों शांत हुए. इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई. वह काफी ज्यादा आक्रामक होकर पीट रहा था.

मारपीट के मामले पर एयरलाइन ने क्या कहा

बिमान बांग्लादेश की इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है. जब फ्लाइट में हुए झगड़े को लेकर सवाल किया गया तो एयरलाइन के जनरल मैनेजर महबुबूद्दीन अहमद ने कहा, ‘मुझे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जल्दी ही पता करता हूं.’ एयरलाइन ने इस घटना पर ज्यादा कुछ नहीं कहा और इससे साफ मुकर गई.

पायलट ने शांत करवाया मामला

जब दो यात्री आपस में भिड़ रहे थे तो फ्लाइट में चीख-पुकार मच गई. दूसरे यात्रियों में डर का माहौल था. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पायलट तुरंत यात्रियों के पास पहुंचा और मामले को शांत करवाया.

यह भी पढ़ें : हूती से युद्ध के बीच सऊदी को F-35 बेचेगा अमेरिका, हुई 24.3 अरब डॉलर की महाडील


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment