लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Three Killed, 26 Injured As Wedding Party Bus Overturns Near Biaora – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजगढ़ के ब्यावरा के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मुरैना से उज्जैन जा रही बारातियों से भरी धर्मेंद्र ट्रेवल्स की बस काचरी गांव के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 बाराती घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।

बस में 45 लोग सवार थे


ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है। मुरैना के तोमर परिवार की बारात लेकर बस उज्जैन जा रही थी। बस में करीब 45 लोग सवार थे। ब्यावरा शहर से पहले काचरी गांव के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। कई यात्री सीटों के बीच फंसे हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 100 और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

26 घायलों में से 8 की हालत नाजुक


सभी घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ और चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। 26 घायलों में से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सिर, छाती और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट के चलते आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। शेष 18 घायलों का इलाज ब्यावरा सिविल अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

घायलों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल


घायलों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। एक महिला ने बताया कि सभी लोग शादी की खुशी में गीत गाते हुए जा रहे थे। अचानक जोर का झटका लगा और बस पलट गई। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। एक पांच साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओपी ब्यावरा अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।



ये भी पढ़ें- MP: डिवाइडर के बाद स्कॉर्पियों से जा भिड़ी 50 मजदूरों से भरी पिकअप, 16 लोगों की मौत व 15 घायल; देखें तस्वीरें

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया

इधर मुरैना में तोमर परिवार के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। उज्जैन में दुल्हन पक्ष को भी सूचना दी गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गौरतलब है कि ब्यावरा-भोपाल हाईवे पर तेज रफ्तार और ड्राइवरों की लापरवाही से लगातार हादसे हो रहे हैं।

ब्यावरा के पास बस हादसा 3की मौत 26 घायल

दुर्घटना स्थल की तस्वीर।

 

 

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बतौर कप्तान पहली हार के बाद श्रेयस ने मानी गलती:बताया कहां हुई चूक, बोले- किसी टीम को हल्के में नहीं ले सकते – Ind Vs Ire: Shreyas Iyer Speaks On Loosing First T20i Match Against Ireland As Captain Know

मौत से पहले बताई हैवानियत की दास्तां:दहेज के लिए शैतान बना पति, गर्भवती महिला ने लगाए तेजाब पिलाने के आरोप – Gwalior Woman Dies After Video Alleges Husband Forced Her To Drink Acid

Ind Vs Ire:आयरलैंड की भारत पर पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत, श्रेयस अय्यर की कप्तानी का हुआ निराशाजनक आगाज – Ind Vs Ire 1st T20 Highlights 2026: India Vs Ireland T20 Today Match Key Highlights Result Record And Stats

बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश:अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में Fir दर्ज – Breaking Border Barrier Entered In Uttarakhand Unknown Nihang Sikhs Booked On Serious Charges

Ketan Murder Case:’ऐसा कोई गवाह नहीं, जो यह साबित कर सके कि सिया ने अपराध किया’, आरोपी के वकील का बड़ा दावा – No Witness Can Prove That Siya Committed Crime Accused Lawyer Makes Major Claim In Ketan Murder Case

Video:दोनों हाथ नहीं फिर भी चला रहा था पिकअप, चेकिंग में रुकी गाड़ी तो ड्राइवर को देखकर हिल गई यूपी पुलिस – Driving Pickup Despite Having No Hands Up Traffic Police Seized Vehicle

Leave a Comment