नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा एक्टर्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है. वो हर एक किरदार को बाखूबी निभाते हैं. वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी को उनका डांस बिल्कुल पसंद नहीं है.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा ने उड़ाया उनके डांस का मजाक
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बताया कि शोरा अक्सर उन्हें डांस करने से मना करती हैं और उनके मूव्स को ‘बहुत खराब’ तक कह देती हैं. एक्टर ने जूम को दिए इंटरव्यू में अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी को लेकर दिलचस्प बातें शेयर कीं.
नवाजुद्दीन ने कहा कि उनकी बेटी ने उनकी बहुत कम फिल्में देखी हैं. शायद एक-दो ही. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हो सकता है गैंग्स ऑफ वासेपुर भी उसने चुपके से देखी हो. हालांकि, डांस के मामले में शोरा बिल्कुल भी इंप्रेस नहीं हैं.
ये भी पढ़ेंः गोविंदा का करियर क्यों बर्बाद हुआ? अश्विनी कौशल ने गिनाईं वजहें, कहा- ‘वहम में थे, अंधविश्वासी हो गए थे’
नवाजुद्दीन ने हंसते हुए कहा, ‘वो मेरे डांस को लेकर मुझे खूब क्रिटिसाइज करती है. कहती है, ‘डांस मत किया करो.’ मैं खुद भी मानता हूं कि मैं अच्छा डांसर नहीं हूं. उसने तो मेरा कॉन्फिडेंस ही खत्म कर दिया है.’ उन्होंने आगे कहा कि अब उनका डांस को लेकर कॉन्फिडेंस थोड़ा कम हो गया है, लेकिन वो फिर भी कोशिश करेंगे. हर चीज में परफेक्ट होना जरूरी नहीं होता, कुछ लोग सिर्फ एंजॉय करने के लिए भी करते हैं.
एक्टिंग की दुनिया में रखेंगी कदम?
उन्होंने बताया कि शोरा अभी अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी, उसके बाद ही एक्टिंग में कदम रखने पर फैसला होगा. नवाजुद्दीन ने कहा कि उसे एक्टिंग का काफी शौक है, लेकिन पहले पढ़ाई पूरी करना जरूरी है. बता दें, शोरा सिद्दीकी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी की बेटी हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘खलनायक रिटर्न’ नहीं डायरेक्ट कर रहे सुभाष घई, फिल्म में कैमियो करते आएंगे नजर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में नज़र आए थे.इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे. अब एक्टर ‘मैं एक्टर नहीं हूं’, ‘नूरानी चेहरा’ और ‘तुम्बाड 2’ में जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे.

