लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

DC vs RCB: शर्मनाक हार के बाद कप्तान ने केएल राहुल और नितीश राणा पर साधा निशाना? जानिए क्या कहा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का मानना है कि अगर ओपनर्स (साहिल परख केएल राहुल) और तीसरे नंबर के बल्लेबाज नितीश राणा थोड़ा टिक जाते तो स्थिति अलग होती. सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में दिल्ली को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए DC मात्र 75 रनों पर सिमट गई थी. RCB ने 81 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.

अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, “अब भी मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हुआ क्या. इसलिए कहते हैं कि क्रिकेट में आपको हमेशा सतर्क रहना होता है. अगर ऐसा होता तो, वैसा होता तो लगा ही रहेगा, लेकिन हर दिन आपको अच्छा करना होगा. आप एक दिन भी ढिलाई नहीं बरत सकते.”

पटेल ने आगे कहा, “जो बीत गया, उसके बारे में सोचने से अच्छा होगा कि जो आने वाला है उसके बारे में सोचा जाए. आप नेगेटिव सोचें या पॉजिटिव, खेलना तो आपको पड़ेगा. आज का मैच हमारे लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन हमें पॉजिटिव रहना होगा और वही करना होगा जो अभी तक हम करते हुए आ रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच जीत कर ये क्या कहा- ‘मैं भी हैरान हूं कि…’

केएल राहुल-नितीश राणा पर साधा निशाना ?

जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की गेंदें स्विंग और सीम हो रही थी, इस पर अक्षर पटेल ने कहा, “मुझे कोई हैरानी नहीं हुई. वे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं. अगर हमारे ओपनर्स और नंबर 3 के बल्लेबाज ने 1-2 ओवर तक टिक जाते तो स्थिति अलग होती. बता दें कि पहले ओवर में भुवनेश्वर ने साहिल परख (0) को बोल्ड किया था. अगले ही ओवर में जोश हेजलवुड ने लगातार 2 गेंदों पर केएल राहुल (1) और समीर रिजवी (0) को आउट किया था. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स 5 और अक्षर पटेल शून्य पर आउट हुए थे. तीसरे नंबर पर आए नितीश राणा के रूप में चौथा विकेट मात्र 8 रन के स्कोर पर गिरा था.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और क्रिस गेल ओपनर, MS धोनी कप्तान; दिग्गज ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग 11

8 पर 6 विकेट गिरने के बाद लगा कि RCB का अनचाहा रिकॉर्ड आज टूट जाएगा. बता दें कि आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर अभी भी RCB का ही है. बता दें कि 2017 में बेंगलुरु कोलकाता के सामने 49 रनों पर ऑल आउट हो गई थी.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment