लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुहागन की तरह आखिरी विदाई चाहती थीं स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन के सामने हुआ मेकअप

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


स्मिता पाटिल की गिनती हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है. उन्होंने बॉलीवुड को ‘मंडी’, ‘अर्थ’, ‘अर्ध सत्य’ जैसी कई शानदार फिल्में दीं. हालांकि, 31 साल उम्र में बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद उनका निधन हो गया. स्मिता चाहती थीं कि उनके मरने के बाद उनकी विदाई सुहागन के रूप में हो. जब वह जिंदा थीं तो बार-बार अपनी मां और मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत से यही बात कहती थीं. 

सुहागन बनकर विदा होना चाहती थीं स्मिता
मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने यूट्यूब चैनल ‘रील मीट्स रियल’ पर पूजा सावंत को इंटरव्यू दिया और बताया कि आखिर कैसे उन्होंने स्मिता का आखिरी मेकअप किया. उन्होंने कहा, ‘स्मिता पाटिल अक्सर कहा करती थीं कि मुझे सुहागन बनाकर विदा करना. मैं उन्हें डांटता था कि ऐसी बातें मत किया करो. वो अपनी मां से भी यही बात कहती थीं और उनकी मां भी उन्हें डांटती थीं.’

बर्फ पर रखा था स्मिता पाटिल का शरीर
दीपक ने बताया कि कैसे स्मिता का आखिरी मेकअप करने से पहले उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. उनके आखिरी दिन को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘उनके निधन के बाद उनकी बहन शिकागो से आ रही थीं और उन्हें आने में 2-3 दिन लग गए. इस दौरान उनका शरीर बर्फ पर रखा गया था और सूज गया था.’ 

अमिताभ बच्चन के सामने किया मेकअप
उन्होंने आगे कहा, ‘उनकी मां ने मुझे एक मेकअप किट दी और कहा स्मिता की आखिरी इच्छा सुहागन बनकर जाने की थी. अमिताभ बच्चन और दूसरे लोग वहां बैठे थे. मैं रोने लगा और रोते हुए मैंने उनका मेकअप किया. मैंने उनका आखिरी मेकअप किया और उनके आखिरी दिन उन्हें बेहद खूबसूरत बनाया.’

राज बब्बर और स्मिता की शादी

सुहागन की तरह आखिरी विदाई चाहती थीं स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन के सामने हुआ मेकअप
बता दें कि स्मिता ने 1983 में एक्टर राज बब्बर से शादी रचाई और प्रतीक बब्बर का स्वागत किया, लेकिन स्मिता की 13 दिसंबर, 1986 को प्रसव पीड़ा के दौरान मौत हो गई. इसके बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा के साथ रहने लगे. दरअसल, नादिरा और राज बब्बर 1975 में शादी के बंधन में बंधे थे. इनके दो बच्चे, आर्य बब्बर और जूही बब्बर हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ से फेमस हुआ ल्यारी, तो पाकिस्तान ने कॉपी करके बना दी फिल्म

‘भूत बंगला’ की बड़ी सक्सेस के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर तबाही लाने को तैयार अक्षय कुमार और प्रियदर्शन, दोबारा मिलाया हाथ

बेटी संग लारा दत्ता का दिखा मस्ती भरा अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट डांस वीडियो

Box Office: ‘भूत बंगला’ को कांटे की टक्कर दे रही ‘माइकल’, ‘धुंरधर 2’ भर रही पानी, जानिए मंडे कलेक्शन का हाल

‘खिलजी से भी ज्यादा मुश्किल था…’, रणवीर सिंह के लिए थकाने वाला था ‘हमजा’ का किरदार, बिजनेस पार्टनर ने किया खुलासा

Bhooth Bangla BO Day 11: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की 11वें दिन भी नहीं रुकी कमाई, किया धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Leave a Comment