
What US CAT Secret Service: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान एक फायरिंग की घटना के बाद इस कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई. ऐसे में सीक्रेट सर्विस को आगे आना पड़ा, जिससे राष्ट्रपति समेत मंच पर मौजूद सभी अमेरिकी ऑफिशियलस को सुरक्षित रूप से निकाला जा सके. राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाली यूएस सीक्रेट सर्विस CAT की चर्चा हो रही है.
CAT का पूरा नाम काउंटर असॉल्ट टीम है. यह स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन में तैनात है. यह टीम प्रेसिडेंशियल प्रोटेक्टिव डिवीजन को दुनिया भर में टैक्टिकल सपोर्ट देती है.
राष्ट्रपति पर हुए हमले को तुरंत रोकता है CAT
secretservice.gov के मुताबिक, इसका उद्देश्य उस हमले को रोकना है, जो राष्ट्रपति पर किया गया हो, साथ ही हमलावर को नष्ट करना है. इनकी संख्या 150 है. यह बैटल ड्रेस यूनिफॉर्म में काम करते हैं. इस टीम की भूमिका बचाव के अलावा हमले का सामना कर, उसे विफल करना है. शनिवार को भी गोली चलने के बाद CAT के जवानों नें राष्ट्रपति ट्रंप के आसपास अभेद्य घेरा बना लिया. वहीं, सुरक्षित टीम इन्हें बाहर निकाल रही थी.
CAT ने तुरंत हमलावर को निशाने पर लिया, ताकि राष्ट्रपति को बचाया जा सके. CAT की मोटरकेड, प्रोग्राम वाली जगह और नेशनल स्पेशल सिक्योरिटी इवेंट्स में हमेशा तैनात रहती है.
कितनी कठिन है CAT की ट्रेनिंग और सिलेक्शन
अमेरिका की सीक्रेट सर्विस बेहद ही कठिन है. यहां पहले सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनना होता है, इस इसमें 33 हफ्तों की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है. इसके बाद सिलेक्शन प्रक्रिया शुरू होती है. इसमें 2 हफ्ते का सेलेक्शन कोर्स, और 7 हफ्ता का स्पेशल बेसिक कोर्स शामिल होता है.
इस दौरान अंबुश टैक्टिक्स, क्लोज क्वार्टर्स, कॉम्बैट, हथियार हैंडलिंग, प्रेशर में फैसला लेना, और टीम वर्क शामिल होता है. इस पूरी प्रक्रिया में दो साल का वक्त लगता है. सिर्फ 10 प्रतिशत उम्मीदवार ही इसमें पास हो पाते हैं.
यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस फायरिंग: कब-किसने चलाई गोली, कैसे पकड़ा गया आरोपी? हमले की पूरी टाइमलाइन
