लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी में ट्रिपल मर्डर:जन्मदिन पार्टी में इस बात पर हुआ विवाद; भाजपा नेता के 2 भाई और भतीजे को गोलियों से भूना – Bulandshahr Triple Murder Two Brothers And A Nephew Of A Bjp Councilor Shot Dead At A Birthday Party

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में सभासद के भाईओं और जन्मदिन मना रहे युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद जन्मदिन मना रहा युवक अपने घर गया, जहां से अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल ली और साथियों के साथ वापस जिम में गया। यहां पर सभासद के सगे भाई, चचेरे भाई और भतीजे पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमें तीनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

सुभाष मार्ग पर लाल कुंआ मोहल्ला निवासी संजय सैनी वार्ड 24 से सभासद हैं। संजय सैनी ने बताया कि शनिवार रात को घर से 300 मीटर दूरी पर आरजेएस फिटनेस जिम में फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी थी, जिसमें जिम में आने वाले सभी युवक आमंत्रित थे। इसमें संजय का चचेरा भाई अमरदीप (35) भी गया, जो जीतू का खास दोस्त था। 




Bulandshahr Triple Murder Two brothers and a nephew of a BJP councilor shot dead at a birthday party

बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


जीतू और अमरदीप के बीच हुआ था विवाद

अमरदीप अपने साथ संजय के सगे भाई मनीष (32) और अपने भतीजे आकाश (19) को भी लेकर गया था। रात करीब 11 बजे जीतू सैनी और अमरदीप के बीच विवाद हो गया, जिसमें अमरदीप ने गाली गलौज की। इस पर जीतू सैनी नाराज हो गया। जन्मदिन पर गाली देने की बात को लेकर जीतू नाराज हो गया। वहीं अमरदीप के साथ मनीष ने भी जीतू के साथ काफी गाली गलौज की। 

 


Bulandshahr Triple Murder Two brothers and a nephew of a BJP councilor shot dead at a birthday party

बुलंदशहर में तीन लोगों की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इसके बाद जीतू नाराज होकर वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद जीतू अपने साथियों संग जिम पर पहुंचा। जीतू के पास उसके भाई की लाइसेंसी पिस्टल थी। जीतू पहले पहली मंजिल पर बनी जिम में गया, जहां मनीष, अमरदीप और आकाश एक साथ बैठे हुए थे। जीतू ने तीनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। 


Bulandshahr Triple Murder Two brothers and a nephew of a BJP councilor shot dead at a birthday party

बुलंदशहर के खुर्जा में जिम के अंदर तीन लोगों की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इसमें आकाश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दस कदम दूरी पर उसके भी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही जिम में अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी युवक अपनी जान बचाने को अलग-अलग मशीन के पीछे छिप गए। इसके बाद जीतू ने जिम में लगे सीसीटीवी का डीवीआर निकाला और वहां से भाग गया। 


Bulandshahr Triple Murder Two brothers and a nephew of a BJP councilor shot dead at a birthday party

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गोली चलने की सूचना पर पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रिपल मर्डर घटना को लेकर बुलंदशहर पुलिस महकमा सतर्क हो गया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में छह क्षेत्राधिकारी समेत अलग-अलग थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं, करीब पौने तीन बजे डीआईजी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवार से वार्ता कर घटना की सारी जानकारी ली।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुंबई में लगे कैप्टन स्मित के सम्मान में बिलबोर्ड:इस्राइली दूत बोले- सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना चाहिए – Billboard In Mumbai Honoring Captain Smith: Israeli Envoy Says He Deserves The Highest Civilian Award.

पंजाब में कांग्रेस का अगला ‘सरदार’ कौन?:क्यों हटाए गए राजा वडिंग, राहुल ने अमरिंदर से पूछे ये तीन सवाल – Amarinder Singh Raja Warring Resigns As Punjab Congress President Submits His Report To Rahul Gandhi

‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’:महागठबंधन के नेताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दीपंकर बोले- लड़ाई जारी रहेगी – Gandhi Jayanti Mahagathbandhan Leaders Hold March In Patna, Demand Protection Of Voting Rights Bihar Political

पन्ना में चमकी महिला की किस्मत:रातोंरात बनी लखपति, एक साथ मिले चार हीरे; कुल वजन पांच कैरेट से ज्यादा – Woman’s Luck Shines In Panna: Finds 4 Diamonds At Once, Weighing Over 5 Carats In Total, Worth Around ₹10 Lakh

प्राइमरी फोन के अलावा कहीं नहीं दिखेगी पर्सनल चैट: व्हाट्सएप ला रहा है रिस्ट्रिक्टेड चैट फीचर, कैसे करेगा काम? – Whatsapp Rolling Out Restricted Chat Feature Android Users Boost Privacy

लवलीना बोरगोहेन का गोल्डन पंच:जन्मदिन पर एशियाड में जीता स्वर्ण पदक, महान मुक्केबाज मैरी कॉम की बराबरी भी की – Lovlina Borgohain Wins Asian Games Gold On Her 29th Birthday, Scripts History In 75kg Category

Leave a Comment