लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में फिर फूटा महंगाई का बम, ईरान जंग के बीच शहबाज सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या हैं ताजा रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर साफ दिखाई दे रहा है. इस जंग की वजह से तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे कई देशों में तेल की कमी महसूस की जा रही है. इसका असर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है, जहां हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं.

तेल की कमी और बढ़ती लागत के चलते पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इस बार कीमतों में 26 रुपये 77 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, जिससे आम लोगों पर सीधा असर पड़ा है.

ये भी पढ़ें: ‘ईरान और अमेरिका के बीच नहीं होगी कोई सीधी बातचीत’, पाकिस्तान में वार्ता से पहले तेहरान की दो टूक

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमत

नई कीमतों के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 393 रुपये 35 पैसे प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीज़ल की कीमत 380 रुपये 19 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है. ईंधन के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ना तय है, क्योंकि परिवहन महंगा हो जाता है. लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से पाकिस्तान के लोगों को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है. अगर मिडिल ईस्ट में हालात जल्द नहीं सुधरे, तो आने वाले समय में तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिससे स्थिति और कठिन हो सकती है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ की वजह से बढ़ी कीमतें

ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग का सबसे बड़ा असर तेल की सप्लाई पर पड़ रहा है.  यही वजह है कि पूरी दुनिया में तेल की कमी और कीमतों में तेजी देखी जा रही है. इस इलाके में जब भी हालात बिगड़ते हैं तो सबसे पहले असर उस रास्ते पर पड़ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल ले जाता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ इस पूरे मामले में सबसे अहम जगह है. दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से गुजरता है. अगर यहां तनाव बढ़ता है या रास्ता किसी वजह से रुक जाता है तो तेल की सप्लाई तुरंत प्रभावित हो जाती है. इससे दुनिया के कई देशों में तेल की कमी शुरू हो जाती है और कीमतें तेजी से बढ़ने लगती हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, चीन की रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध, डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसला?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Iran-US War: ईरान जंग ने बढ़ाई अमेरिकी जनता की मुश्किलें! महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, फ्लाइट की टिकट के दाम बढ़े

अमेरिका ने चीन की कंपनियों और रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध तो भड़का रूस, पुतिन के करीबी लावरोव बोले- वो अपने फायदा के लिए….

‘पश्चिमी देशों में RSS को लेकर कईं भ्रांतियां’, अमेरिकी दौरे को लेकर क्या बोले होसबाले

अमेरिका में नहीं मिल पाएगी नौकरी? ट्रंप के सांसदों ने संसद में पेश H-1B वीजा को रोकने का बिल, जानें पूरा मामला

US Iran Talks 2.0: ईरान अमेरिका से दोबारा क्यों नहीं कर रहा बात? सामने आया सबसे बड़ा सच, एक शर्त की वजह से फंसा पेंच

ईरान में ऊर्जा संकट की आहट? राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने लोगों से की अपील, कहा- 10 की जगह 2 लाइट ही जलाएं

Leave a Comment