बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर इन दिनों अपने किसी ना किसी बयान को लेकर चर्चा में हैं. वैसे तो वह अक्सर ही किसी ना विवादित स्टेटमेंट के बाद सुर्खियों में आ जाते हैं. कई बार लोग उनसे सहमति जताते हैं तो कई बार ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब अभिनेता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने दिवंगत एक्टर ओमपुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उन्होंने उनकी बहन सीमा कपूर को शादी में धोखा दिया है.
दरअसल, अन्नू कपूर ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने काफी कुछ शेयर किया. करियर से लेकर फिल्मों तक के बारे में बात की. इस बातचीत में कई खुलासे भी किए. साथ ही तमन्ना भाटिया को लेकर दिए विवादित बयान पर भी सफाई दी. इसी बीच उन्होंने ओमपुरी और बहन सीमा कपूर के साथ रिश्ते पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस दौरान ओमपुरी की तारीफ की साथ ही आरोप भी लगाए.
यह भी पढ़ें: ‘बुरा लगा तो पैर छू लूंगा…’, तमन्ना भाटिया को ‘दूधिया बदन’ कहने पर ट्रोल हुए अन्नू कपूर, तो अब दी सफाई
अन्नू कपूर ने ओमपुरी की तारीफ की
अन्नू कपूर ने कहा, ‘अरे सर सर… स्वर्गीय ओमपुरी जैसा महान अभिनेता कोई नहीं. उनसे कुछ भी करवा लो. कोई भी किरदार करवा लो. लेकिन वो एक अभिनेता के तौर महान थे. वो अलग बात थी. अब वो बन गए किसी के पति और उन्होंने किसी का पति बनने के बाद, जिस स्त्री के साथ विश्वासघात किया. वहां गड़बड़ हो गई और इत्तेफाक से उस स्त्री का मैं भाई हूं.’

आखिरी समय में सीमा कपूर बनी थीं ओमपुरी का सहारा
अन्नू कपूर ने बहन का दर्द बयां करते हुए नम आंखों में कहा, ‘जीवन के 10 साल पहले ही चले गए होते वो. मेरी बहन ने उन्हें संभाला है. अब जब शरीर सिथिल हो चुका है, जर्जर हो चुका है तब आप वापस लौट कर आ रहे हैं. मैं उस पर भी बहुत गुस्सा था अपसेट था. लेकिन आज ओमपुरी साहब नहीं हैं मगर उनका बेटा है. मैं आज भी उनके बेटे और उनकी नंदिता के लिए प्रार्थना करता हूं आप सुखी रहें और स्वस्थ रहें.’
यह भी पढ़ें: KING की रिलीज डेट कंफर्म, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे शाहरुख खान
मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद हो गई- अन्नू कपूर
अन्नू कपूर आगे इमोशनली कहते हैं,’मेरे मन में किसी के लिए कोई बैर नहीं है लेकिन अफसोस है. क्योंकि मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद हो गई. मेरी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद हो गई. मेरी बहन के पास कुछ तो सहारा भी नहीं है. वो कहानियां सुनाने जाऊंगा तो गड़बड़ हो जाएगी. वहां भाई तो बाहर आ जाएगा और वो मुझसे घबराते भी बहुत हैं. मैं ब्लंट बोलता हूं डरता नहीं हूं किसी से.’
ओमपुरी और सीमा कपूर की शादी
गौरतलब है कि ओम पुरी और सीमा कपूर ने साल 1991 में शादी की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया था. रिपोर्ट्स की मानें तो महज 8 महीने में ही दोनों अलग हो गए थे. सीमा कपूर से अलग होने के बाद ओमपुरी ने जर्नलिस्ट नंदिता पुरी से 1993 में शादी कर लिया था. ओमपुरी का निधन 6 जनवरी, 2017 को हो गया था. उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था.

