लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tender Hacking Case:नेपाल के पूर्व मंत्री विक्रम पांडेय गिरफ्तार, टेंडर सिस्टम में हेरफेर करने का है आरोप – Nepal Former Minister And Rpp Leader Bikram Pandey Arrested In Tender Hacking Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नेपाल से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और जाने-माने कारोबारी विक्रम पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी यह गिरफ्तारी सार्वजनिक खरीद प्रणाली में सेंधमारी करने और टेंडर संबंधी विवरणों के साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोपों में हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीआईबी ने शुक्रवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। विक्रम पांडेय वर्तमान में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

सिस्टम हैक कर टेंडर हथियाने की थी साजिश

सीआईबी के प्रवक्ता शिव कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि मामला सरकारी टेंडर प्रक्रिया में धोखाधड़ी से जुड़ा है। जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों ने सार्वजनिक खरीद प्रणाली को हैक किया और टेंडर के महत्वपूर्ण डाटा में हेरफेर की। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी अनुबंधों को गलत तरीके से अपने पक्ष में प्रभावित करना था।

कारोबारी जगत में भी मचा हड़कंप

विक्रम पांडेय की पहचान केवल एक कद्दावर राजनेता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह नेपाल के एक दिग्गज व्यवसायी भी हैं। पुलिस ने उनके साथ-साथ भीषण कंस्ट्रक्शन के निदेशक टंक कुमार श्रेष्ठ को भी हिरासत में लिया है। इस मामले के तार व्यापारिक सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

विद्युत लेनदेन अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

जांच एजेंसी ने खुलासा किया है कि यह पूरी कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन एक्ट यानी विद्युत लेनदेन अधिनियम के तहत की गई है। इस कानून के तहत डिजिटल माध्यमों से की गई धोखाधड़ी और सिस्टम हैकिंग पर सख्त सजा का प्रावधान है। पुलिस काफी समय से इस पूरे नेटवर्क पर नजर रख रही थी।

यह भी पढ़ें: ईरान में 3500 मौतों पर भी US बेपरवाह: रक्षा मंत्री ने जंग को दुनिया के वरदान बताया, क्या संदेश दे रहा अमेरिका?

अब तक नौ लोगों की हुई है गिरफ्तारी

सीआईबी ने बताया है कि टेंडर हेरफेर का यह मामला काफी व्यापक है। विक्रम पांडेय और टंक कुमार श्रेष्ठ की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में कुल गिरफ्तार होने वाले लोगों की संख्या नौ तक पहुंच गई है। पकड़े गए अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस खेल में सरकारी विभागों के उच्चाधिकारी भी शामिल थे?

राप्रपा के उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद नेपाल की राजनीति में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। विक्रम पांडेय पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल, सीआईबी हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से विस्तार से पूछताछ कर रही है, जिससे इस डिजिटल घोटाले की पूरी परतें खोली जा सकें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Karnataka:कर्नाटक में 20 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; 12 नए चेहरों को मौका; आठ पुराने दिग्गजों की वापसी – Cabinet Expansion In Karnataka Under Cm Dk Shivakumar Begins 20 Mlas Take Oath As Ministers

Karnataka:कैबिनेट विस्तार से कांग्रेस में क्यों बढ़ी नाराजगी, Cm शिवकुमार बोले- धैर्य रखें, सबको मौका मिलेगा – Karnataka Cabinet Expansion Sparks Congress Dissent: Dk Shivakumar Urges Disgruntled Mlas To Stay Patient

प्रेमानंद महाराज के लिए अनोखी तपस्या:विदेशी नौकरी छोड़ी, दंडवत कांवड़ यात्रा कर रहा रमन; बताया क्या है कामना? – Faridabad Man Quits Job In Jordan To Embark On Dandvat Kanwar Yatra For Premanand Maharaj

Datia Result:नरोत्तम के गढ़ में कांग्रेस के घनश्याम ने मारी बाजी, Bjp के आशुतोष को 6016 वोटों से दी पटखनी – Datia Result 2026 Congress Ghanshyam Singh Defeats Bjp Ashutosh Tiwari By 6016 Votes

Khatron Ke Khiladi 15:’जैस्मिन भसीन ड्रामा क्वीन, करण वाही सबसे बड़े एंटरटेनर’; अविका ने खोले साथियों के राज – Avika Gor Reveals Secrets Of Her Fellow Contestants Of Khatron Ke Khiladi 15 In A Exclusive Interview

Mp:नरोत्तम बोले- मेरा पटाक्षेप हो गया, अब कोई पद लेने की इच्छा नहीं, दतिया के नतीजों के बाद आया बयान – Mp: Narottam Says, “my Chapter Has Closed; I Have No Desire To Hold Any Office”—statement Made After The Datia

Leave a Comment