लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8 Vs Ginny Wedss Sunny 2 Dhurandhar 2 And Michael – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े से दूर है। अब जानते हैं कि शुक्रवार को 8वें दिन फिल्म ने किया कैसा प्रदर्शन?




Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8 Vs Ginny Wedss Sunny 2 Dhurandhar 2 And Michael

भूत बंगला
– फोटो : सोशल मीडिया


आठवें दिन की कमाई

धीमी रफ्तार से ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। अब फिल्म के आठवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘भूत बंगला’ ने 8वें दिन अपने दूसरे गुरुवार को 3.04 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही आठ दिनों में फिल्म की कुल कमाई 87.44 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।


Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8 Vs Ginny Wedss Sunny 2 Dhurandhar 2 And Michael

भूत बंगला
– फोटो : सोशल मीडिया


‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

  • ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में भी फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए जुटा लिए थे।
  • हालांकि, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 19 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
  • जबकि तीसरे दिन रविवार को भी ‘भूत बंगला’ को छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने 23 करोड़ रुपए छाप डाले।
  • चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में फिर गिरावट आई है और महज 6.75 करोड़ रुपए तक ही हो पाई है।
  • पांचवें दिन फिल्म की कमाई मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 9.28 करोड़ रुपए रही।
  • जबकि छठे दिन फिल्म का कलेक्शन फिर नीचे गिरकर 7.26 करोड़ रुपए ही रहा।
  • सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपए कमाने के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • अब आठवें दिन ‘भूत बंगला’ अभी तक 3.04 करोड़ रुपए रुपए कमा चुकी है।


Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8 Vs Ginny Wedss Sunny 2 Dhurandhar 2 And Michael

भूत बंगला
– फोटो : सोशल मीडिया


नई फिल्मों की रिलीज के बाद कमाई पर पड़ेगा असर

‘भूत बंगला’ के सामने आज कुछ नई फिल्में भी रिलीज हुई हैं। इनमें ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ और ‘माइकल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ अभी भी बनी हुई है। ‘धुरंधर 2’ ने 37वें दिन अपने छठे शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक सिर्फ 85 लाख रुपए की ही कमाई की है। अब देखना ये है कि इन नई फिल्मों की रिलीज के बाद ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन पर कितना असर पड़ता है।


Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8 Vs Ginny Wedss Sunny 2 Dhurandhar 2 And Michael

‘भूत बंगला’
– फोटो : अमर उजाला


14 साल बाद वापस आई अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी

फिल्म की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन से मंगलपुर अपने पुश्तैनी महल में आता है। बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी कराने। यह वही महल है, जिसके बारे में गांव वाले पहले से कहानियां सुनाते हैं। फिर वही महल में अजीब हरकतें, अनचाहे हादसे और सब कुछ होता है और नए-नए राज सामने आते हैं।

‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मध्य प्रदेश:पीडब्ल्यूडी विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ठहर सकेंगे आम नागरिक – Mp Pwd Rest House Online Booking 267 Rest Houses Common People

It Raid In Ghaziabad:गाजियाबाद में Ca के घर It का छापा, 165 करोड़ के फर्जी लेनदेन का खुलासा: केस दर्ज – Income Tax Raid At Ca Home In Ghaziabad 165 Crore To Hong Kong And Singapore

Rbi:भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में तीन नए दिग्गज शामिल, जानिए लिस्ट में किन-किन लोगों के नाम शामिल – Rbi Central Board Gets New Faces: Ex-diplomat, Bureaucrat, Bcg India Chairman Appointed

Kangana Ranaut:‘कोई कहता है भाैंकती हूं तो कोई…’, रामदेव से लेकर तापसी तक सब पर भड़की कंगना; जानिए क्या कहा – Kangana Ranaut Respond To Taapsee Pannu Ramdev Ashutosh Rana And Sonu Sood After Gen Z Controversial Remark

Ind Vs Arg Live:तीसरे क्वार्टर का खेल जारी, अर्जेंटीना की टीम फिलहाल 2-1 से आगे; भारत की नजरें वापसी पर – India Vs Argentina Fih Hockey World Cup 2026 Live Score Update And Key Moments Points Table Update

Sriya Reddy:कौन हैं श्रिया रेड्डी? ‘महाकाली’ के ट्रेलर में चौंकाया; प्रभास और पवन कल्याण संग कर चुकी हैं काम – Who Is Sriya Reddy Portraying Kali Maa In Mahakali Starring Akashye Khanna As Shukracharya Salaar And Og

Leave a Comment