
Workout Tips: हर किसी के लिए सुबह जल्दी उठकर जिम जाना पॉसिबल नहीं होता है. कुछ लोग अपने काम, पढ़ाई या फिर दूसरे कामों में फंसे होने की वजह से जिम जाने के लिए शाम को ही समय निकाल पाते हैं. पूरे दिन थके रहने के बाद जब ये लोग शाम को जिम पहुंचते हैं, तभी जाकर इन्हें असली चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी शाम के समय में जिम जाते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए थोड़ी सी रिलेटेबल हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी चुनौतियों या फिर परेशानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे हर वह इंसान जूझता है जो शाम के समय जिम जाता है. तो चलिए इन परेशानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जिम में ज्यादा भीड़ होना
यह एक सबसे बड़ी समस्या है जिससे शाम के समय जिम जाने वाले लोग जूझते हैं. यह समय जिम में सबसे ज्याद बिजी होता है. ज्यादातर लोग अपने ऑफिस, पढ़ाई और बाकी के कामों को निपटाने के बाद वर्कआउट करने के लिए शाम को जिम जाते हैं. ऐसे में एक ही मशीन पर आपको लोगों की एक लंबी लाइन देखने को मिल जाती है और आपको काफी देर तक अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ता है. कई बार इसकी वजह से आपको अपने वर्कआउट को बीच में भी छोड़ना पड़ता है. कई लोग इस वजह से चिढ़कर जिम से बिना वर्कआउट किये निकल भी जाते हैं.
ये भी पढ़ें: लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार
शरीर में ज्यादा थकान महसूस होना
दिनभर काम करते-करते शाम तक आपका शरीर पूरी तरह से थक चुका होता है. कभी पैरों में भारीपन का एहसास होता है तो कभी आपको कमजोरी और आलस का एहसास होता है. ये सभी कॉमन प्रॉब्लम्स हैं. जब आप इन प्रॉब्लम्स के साथ जिम पहुंचते हैं तो आपके लिए वर्कआउट कर पाना और भी ज्यादा कठिन हो जाता है. ऐसे में कुछ लोग जिम में सिर्फ लाइट एक्सरसाइज करके ही वापस आ जाते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि लंबे समय तक जिम जाने के बावजूद इन्हें शरीर में फर्क महसूस नहीं होता है.
खाने का सही समय समझ न आना
जो लोग शाम के समय जिम जाते हैं उन्हें अक्सर यह समझ में नहीं आता है कि क्या खाएं और कब खाएं. अगर ज्यादा खाना खा लिया तो जिम जाने के बाद भी पेट भारी लगता रहेगा. वहीं, खाली पेट अगर चले गए तो पूरे वर्कआउट के दौरान कमजोरी महसूस होती रहेगी. अगर आप शाम को जिम जाते हैं तो सबसे सही तरीका है कि जिम जाने से थोड़ी देर पहले आप कुछ लाइट और हेल्दी खाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर में ताकत की कमी हमसूस नहीं होती है.
ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव
घर पहुंचने में देर होना
शाम को जिम जाने वालों को अक्सर रात में घर आते देर हो ही जाती है. इसके बाद उन्हें नहाना होता है और खाना भी खाना होता है. इन सभी कामों को निपटाते-निपटाते उन्हें रात को देर भी हो जाती है, जिस वजह से रूटीन पूरी तरह से बिगड़कर रह जाता है. अगर आप रात को देर से सोते हैं तो अगली सुबह उठने में भी आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
हर दिन जिम जाना हो जाता है मुश्किल
कई बार ऐसा भी होता है कि शाम के समय आपको अचानक कोई काम मिल जाता है. कभी आप ट्रैफिक में फंस जाते हैं तो कभी दोस्त मिलने की जिद करने लगते हैं. ऐसे में हम जिम जाना ही स्किप कर देते हैं और इसे कल के लिए टाल देते हैं. बार-बार ऐसा होते रहने से यह आदत बन जाती है. जिस वजह से जिम हर दिन छूटने लग जाता है.
ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें
The post शाम को जिम जाने वाले अक्सर झेलते हैं ये 5 परेशानियां, पढ़कर कहेंगे- ये तो मेरी कहानी है appeared first on Prabhat Khabar.

