लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप का बयान विवाद:’टिप्पणी तथ्यों-वास्तविकता से परे, ऐसी बातें अस्वीकार्य’, विदेश मंत्रालय की दो-टूक – Mea Response On Donald Trump Hellhole Remark Says Uninformed Inappropriate And In Poor Taste

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भारत ने दो टूक जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिकी दूतावास की टिप्पणियां स्पष्ट रूप से अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अस्वीकार्य थीं।

विदेश मंत्रालय की ओर से डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी और अमेरिकी दूतावास के बयानों को तथ्यों और वास्तविकता से परे बताया गया। इसी के साथ विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसी बातें अस्वीकार्य हैं। 

ये भी पढ़ें:  India-UK Ties: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष से की मुलाकात, सुरक्षा चिंताओं पर हुआ मंथन

टिप्पणियों पर और क्या बोला विदेश मंत्रालय?

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात पर जोर दिया कि ये टिप्पणियां भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को बिल्कुल भी प्रतिबिंबित नहीं करती हैं, जो “लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित” रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने साधा निशाना

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी पर देश में सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जिस डोनाल्ड ट्रंप के लिए पीएम मोदी ने नमस्ते ट्रंप जैसे भव्य कार्यक्रम किए, वही आज भारत को गाली दे रहे हैं। खरगे ने तंज कसते हुए पूछा, ‘पीएम मोदी, आपके प्रिय मित्र ने भारत के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, लेकिन आप पूरी तरह मौन हैं। आखिर आप किस बात से डरे हुए हैं?’

ये भी पढ़ें: ट्रंप के नरक वाले बयान पर घमासान: कांग्रेस ने सरकार को घेरा, खरगे ने पूछा- पीएम मोदी क्यों हैं खामोश?

खरगे ने दावा किया कि अमेरिका की तरक्की में भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में भारत सरकार की ओर से इस अपमानजनक टिप्पणी का जवाब नहीं देना समझ से परे है। गौरतलब है कि पहले विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर एक संक्षिप्त टिप्पणी की थी।

सरकार के इस जवाब पर नाराजगी जाहिर करते हुए खरगे ने कहा कि भारत के 140 करोड़ लोगों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई गई है, लेकिन विदेश मंत्रालय इसे टालने की कोशिश कर रहा है।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:राष्ट्रीय सचिव के सामने कांग्रेसियों में मारपीट, जमकर जूतम-पैजार, कार्यकर्ताओं में टकराव; सामने आया वीडियो – Congress Workers Clash In Front Of National Secretary In Aligarh Video Surfaces

Awarapan 2 Teaser Out Emraan Hashmi Nitin Kakkar Disha Patani Action Romantic Thriller Movie – Entertainment News: Amar Ujala

15 साल लंबे करियर का होगा अंत:बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास? वजह कर देगा भावुक – Why Did Ben Stokes Retire From International Cricket? England Captain Reveals Emotional Reason Behind Decision

Up:भाजपा ने शुरू की 2027 जीतने की तैयारी, हारी हुई सीटों पर तैनात किए जाएंगे प्रभारी; आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष – Up: Bjp Begins Preparations To Win 2027, In-charges Will Be Deployed In Lost Seats; National President Will Ar

यूपी पंचायत चुनाव:प्रधानों को प्रशासक बनाने में फंसा कानूनी पेंच, हाईकोर्ट की सख्ती से सरकार को लगा बड़ा झटका – Up Panchayat Elections Legal Hurdle Arises Over Appointing Village Heads As Administrators

तमिलनाडु:15 हजार यौन अपराधियों पर पुलिस की नजर, रंगों के आधार पर होगी निगरानी; क्या है स्पेक्ट्रम परियोजना? – Tamil Nadu Spectrum Project Colour-coded Tracking System To Monitor 15000 Molester Crime Offenders

Leave a Comment