लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

18 मिनट में पीएम मोदी के हैंडल से तीन पोस्ट:99 साल के शख्स ने प्रधानमंत्री को बनाया मुरीद; जानिए पूरा मामला – Pm Modi Praise 99-year-old Man Dr Hv Hande Wins Over Prime Minister Election Youth Voting Appeal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखा कि वह एक 99 साल के बुजुर्ग के मुरीद हो गए। उन्होंने इस बुजुर्ग की बात से प्रभावित होकर सिर्फ 18 मिनट के भीतर ही एक के बाद एक तीन पोस्ट कर दिए। यह मामला मतदान के महत्व और युवाओं को जागरूक करने से जुड़ा है। एक पूर्व मंत्री और बुजुर्ग नेता की अपील ने प्रधानमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और उन्होंने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

दरअसल, 99 वर्षीय डॉ. एचवी हांडे ने वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर एक संदेश लिखा था। उन्होंने लोगों और खासकर युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हांडे की इसी पोस्ट को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत खुश हुए। मोदी ने उनकी पोस्ट की तारीफ करते हुए 18 मिनट के अंदर तीन बार संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री ने डॉ. हांडे के संदेश को बहुत महत्वपूर्ण बताया और युवाओं से भारी संख्या में मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

डॉ. हांडे ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है?

डॉ. हांडे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 99 साल की उम्र में उन्होंने देश को अपनी आवाज हासिल करते देखा है और आज उन्होंने अपनी आवाज का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि पहली बार उन्होंने साल 1946 में एक मेडिकल छात्र के रूप में वोट डाला था। उनका कहना है कि मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से बाहर आकर वोट डालने की अपील की।

ये भी पढ़ें- Bengal Polls: आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर पथराव, कार के शीशे तोड़े; इलाके में तनाव

प्रधानमंत्री ने अपने तीन संदेशों में क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. हांडे की बात को देश के युवाओं तक पहुंचाने के लिए तीन पोस्ट किए। उन्होंने पहली पोस्ट में इसे एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश बताया। मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा युवा वोट डालने के लिए बाहर आएंगे। अपनी तीनों पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लगातार इसी बात पर जोर दिया कि नौजवानों के वोट डालने से ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।

आखिर कौन हैं 99 साल के डॉ. एचवी हांडे?

डॉ. एचवी हांडे राजनीति और समाज सेवा का एक बड़ा नाम हैं। वह पांच बार विधायक रह चुके हैं और एमजीआर की कैबिनेट में दो बार स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। उन्हें डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने ‘कंब रामायण’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया है। उन्होंने समाज सुधारक आंबेडकर और राजाजी की जीवनी भी लिखी है।

अन्य वीडियो-

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एअर इंडिया में नियम तोड़ने वालों पर Ceo सख्त:बोले- कोई देखे या न देखे, सही काम करना ही होगा; क्या चेतावनी दी? – Air India Ceo Campbell Wilson Stern Message To Staff Do Right Thing Even When No One Is Watching

Tunnel Landslide:गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल; नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे, तस्वीरें – Chamoli Tunnel Landslide Half Tunnel Filled With Water And Debris Up To Neck Level Soldiers Rescue Using Drums

चार हत्यारों को फांसी:कोर्ट ने किया सीएम की सुपारी लेने वाले श्रीप्रकाश शुक्ला का जिक्र; ददुआ पर कही ये बात – Four Killers Sentenced To Hang: Court Mentions Shriprakash Shukla—hired To Assassinate The Cm

Jammu:बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 17 अगस्त से, मंडलायुक्त ने परखीं तैयारियां; सुरक्षा इंतजामों को लेकर जरूरी निर्देश – Jammu: Budha Amarnath Yatra Begins August 17; Divisional Commissioner Reviews Preparations.

Us:कैरोलिन लेविट के बाद ट्रंप किसे सौंपेंगे व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद, दावेदारों की रेस में कौन आगे? – Who Will Replace Karoline Leavitt? Alina Habba, Scott Jennings Many Others In Race For Trumps Press Secretary

Chamoli Tunnel Landslide Live:निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ की मौत, कई की तलाश जारी, आज जाएंगे सीएम – Chamoli Thdc Tunnel Landslide Labourers Rescue Operation Cm Dhami Live Update In Hindi

Leave a Comment