लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या ‘धुरंधर’ का BTS वर्जन भी थिएटर्स में होगा रिलीज? आदित्य धर कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्ममेकर आदित्य धर फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म को दर्शकों के साथ साथ सेलेब्स से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं 19 मार्च की इसके सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद फिल्ममेकर आदित्य धर अब इस फ्रेंचाइजी को एक अलग अंदाज में आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं.

‘धुरंधर’ का बीटीएस वर्जन भी आएगा थिएटर्स में? 
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ‘धुरंधर’ यूनिवर्स की मेकिंग को दिखाने के लिए पहली बार एक बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) फिल्म थिएटर्स में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शूटिंग के दौरान के खास पलों, डिटेलिंग, और स्टारकास्ट के इंटरव्यू को शामिल किया जाएगा, जिसे एक फुल-लेंथ फीचर फिल्म के रूप में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Citadel 2 Trailer Out: खतरनाक मिशन पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, रिलीज हुआ ‘सिटाडेल 2’ का एक्शन पैक्ड ट्रेलर

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से जुड़े सभी बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) फुटेज और स्टारकास्ट के इंटरव्यू को मिलाकर एक फुल-लेंथ फीचर फिल्म बनाई जा रही है, जिसे 2026 के आखिरी महीनों में थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा और बाद में ओटीटी पर भी स्ट्रीम किया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार, इस खास प्रोजेक्ट के चलते ही फिल्म के लीड स्टार्स रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल  और डायरेक्टर आदित्य धर फिलहाल मीडिया इंटरैक्शन से दूरी बनाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि उनके पहले इंटरव्यू इसी BTS फिल्म का हिस्सा होंगे, जिसे सीधे थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. भारतीय सिनेमा में यह अपने तरह का पहला प्रयोग हो सकता है, इसलिए मेकर्स इस बात का खास ध्यान रख रहे हैं कि कोई भी BTS वीडियो रिलीज से पहले लीक न हो.

ये भी पढ़ेंः आशा भोसले से मिलने की चाह रह गई अधूरी, सिंगर को याद कर भावुक हुईं जेमी लीवर, बोलीं, 12 साल से उनकी मिमिक्री कर रही हूं

फिलहाल इस BTS फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन अगर यह प्लान सफल होता है, तो यह न सिर्फ धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता को और आगे बढ़ा सकता है, बल्कि भारतीय सिनेमा में एक नया ट्रेंड भी सेट कर सकता है. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Michael Box Office: ‘माइकल’ ने रचा इतिहास, इस बड़ी फिल्म को पछाड़ बनी नंबर 1 म्यूजिकल बायोपिक

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले नर्वस हैं अजय देवगन? एक्टर बोले- ‘इतनी मेहनत की है थोड़ा प्रेशर तो…’

रुमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग स्क्रीन शेयर करेंगी हुमा कुरैशी, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी, कहा, ‘जब मैं पहली बार मिली…’

अक्षय-सुनील से रवीना-जैकी तक, कौन है ‘वेलकम टू द जंगल’ का सबसे रईस स्टार? ये कॉमेडियन हैं 250 करोड़ का मालिक

Saturday Box office LIVE: 200 करोड़ के क्लब में ‘पेद्दी’ की एंट्री, बाकी का निकला दम, 5 बजे तक की इतनी कमाई

Leave a Comment