लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

DA Hike Implemented: लागू हो गया 60% महंगाई भत्ता, सरकार ने जारी किया आदेश, एरियर का भी होगा भुगतान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DA Hike Implemented by Govt: केंद्रीय कर्मचारियों का 60% महंगाई भत्ता आज से लागू हो गया है. केंद्र सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं. यह महंगाई भत्ता एक जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा. सरकार ने दो दिन पहले केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. 

पहले महंगाई भत्ता 58 फीसदी था. केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे थे. हालांकि इस बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान बहुत देरी से हुआ है. इस बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा. उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है तो उसे हर महीने लगभग 1000 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे.

DA Hike Implemented: लागू हो गया 60% महंगाई भत्ता, सरकार ने जारी किया आदेश, एरियर का भी होगा भुगतान

कर्मचारियों को मिलेगी राहत
ये बढ़ोतरी बढ़ती महंगाई के बीच सरकारी कर्मचारियों की आय में थोड़ी राहत देने वाली मानी जा रही है. ये 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी सरकार की रुटीन बायएन्युअल का हिस्सा है. जिसके जरिए सरकार कर्मचारियों की असली इनकम को प्रोटेक्ट करती है और महंगाई के बढ़ने के असर को उन पर बोझ की तरह नहीं बनने देती. संशोधित महंगाई भत्ता (डीए) का भुगतान जनवरी 2026 से बकाया सहित किया जाएगा, जिससे लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा.

ज्ञापन में लिखा है…
वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए इस ज्ञापन में साफतौर पर लिखा गया है कि महंगाई भत्ता (डीए) मेहनताने का एक अलग कंपोनेंट बना रहेगा और मौलिक नियमों के दायरे में इसे वेतन का हिस्सा नहीं माना जाएगा. ये अंतर अलग-अलग भत्तों और रिटायरमेंट के फायदे की गणना करने के लिए महत्वपूर्ण है. 

रिवाइज्ड DA की दरें न केवल केंद्रीय सरकार के नागरिक कर्मचारियों पर लागू होंगी, बल्कि रक्षा सेवा अनुमानों से वेतन पाने वालों पर भी लागू होंगी. हालांकि, सशस्त्र बलों के कर्मियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए क्रमशः रक्षा मंत्रालय और रेल मंत्रालय द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए जाने की उम्मीद है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment