बॉलीवुड में आए दिन छोटी-सी बातचीत या इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है. इसी बीच एक्टर विजय वर्मा और कार्तिक आर्यन ने एक रैपिड फायर राउंड के दौरान एक ऐसा बयान दिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. शुरुआत में ये बस एक नॉर्मल बातचीत लग रही थी, लेकिन कुछ ही समय में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गई है.
कौन हैं ‘पीआर का राजा’?
हाल ही में वी आर युवा में विजय वर्मा अपने नए प्रोजेक्ट ‘मटका किंग’ के प्रमोशन के लिए शामिल हुए थे. इसमें उनसे रैपिड फायर में कुछ सवाल पूछे गए, जिनमें उन्हें इंडस्ट्री के अलग-अलग कलाकारों को मजेदार टाइटल देने थे. जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में ‘पीआर किंग’ यानी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला कौन है? तो उन्होंने बिना ज्यादा सोचे कार्तिक आर्यन का नाम ले लिया. जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
Vijay varma take shots at Kartik aryan for his PR!
by u/arina_0730 in BollyBlindsNGossip
कुछ यूजर्स ने किया समर्थन

कुछ लोगों ने विजय वर्मा का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने जो भी कहा वो एक गेम में दिया गया जवाब था, इसमें बुरा मानने जैसी कोई बात नहीं है. वहीं कई यूजर्स का मानना था कि ऐसे सवालों के जवाब को हल्के में ही लेना चाहिए क्योंकि रैपिड फायर का मकसद एंटरटेनमेंट होता है. दूसरी तरफ कुछ लोग इस बात पर भी चर्चा करने लगे कि इंडस्ट्री में हमेशा स्टार्स के बीच इस तरह की बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, जिससे बेवजह बहस शुरू हो जाती है.
कार्तिक और विजय का वर्कफ्रंट
बता दें कि कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म ‘नागजिला’ को लेकर पहले से ही फैंस में उत्साह देखा जा रहा है, जो 2027 में रिलीज होने वाली है. दूसरी ओर विजय वर्मा हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई अपनी सीरीज ‘मटका किंग’ में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक ऐसे किरदार को निभाया है, जो साधारण जीवन से उठकर एक बड़े जुए के साम्राज्य तक पहुंचता है. सीरीज में उनके किरदार और कहानी को बहुत पसंद किया जा रहा है.
