लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीजफायर पर संकट:शांति वार्ता पर ईरान की चुप्पी, अभी भी अमेरिका में ही वेंस, सुबह 5 बजे खत्म हो रही समयसीमा – Us Iran War Updates Islamabad Peace Talks Ceasefire Ending Wednesday Morning Jd Vance Remains In Us

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा दो सप्ताह का संघर्षविराम अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के मुताबिक, यह सीजफायर बुधवार सुबह खत्म होने वाला है, लेकिन शांति की उम्मीदें अब धुंधली पड़ती दिख रही हैं।  एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रतिनिधि और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की रवानगी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर पूरी तरह चुप्पी साध ली है।

समय खत्म हो रहा है संघर्षविराम?

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर साफ किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्षविराम भारतीय समयनुसार बुधवार सुबह 5:20 बजे समाप्त हो जाएगा। यदि समय सीमा समाप्त होने से पहले कोई ठोस फैसला नहीं हुआ, तो दोनों देशों के बीच फिर से सीधी जंग शुरू हो सकती है। पाकिस्तान का कहना है कि दो सप्ताह के इस सीजफायर के खत्म होने से पहले ईरान का बातचीत की मेज पर आना बेहद जरूरी है।

कहां हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस?

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक वॉशिंगटन से रवाना नहीं हुए हैं। वे फिलहाल अतिरिक्त नीतिगत बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं और अभी यह साफ नहीं है कि वे पाकिस्तान के लिए कब उड़ान भरेंगे। 

ये भी पढ़ें- Donald Trump: ‘शानदार समझौते के साथ होगा अंत’, शांति वार्ता पर बोले ट्रंप; संघर्षविराम बढ़ाने से किया इनकार

हालांकि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि वेंस अमेरिकी अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद की शांति वार्ता में हिस्सा लेने जाएंगे। लेकिन वेंस का अभी तक वॉशिंगटन में ही मौजूद होना यह संकेत देता है कि कूटनीतिक स्तर पर अभी भी कई पेच फंसे हुए हैं और अमेरिका ईरान के अगले कदम का इंतजार कर रहा है।

शांति वार्ता पर ईरान का क्या रुख?

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि उनके देश ने ईरान को बातचीत के लिए मनाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन ईरानी पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं मिली है। कल तक ईरानी सूत्रों के हवाले से खबरें थीं कि तेहरान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाएगा, लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इन संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके पास अभी वार्ता का कोई प्लान नहीं है। पाकिस्तान लगातार ईरान के संपर्क में है और कूटनीति का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ईरान की खामोशी ने इस्लामाबाद और वॉशिंगटन दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

क्या संघर्षविराम को आगे बढ़ाया जा सकता है?

बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने अमेरिका और ईरान दोनों से सीजफायर को आगे बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को कूटनीति और संवाद को एक और मौका देना चाहिए। 

पाकिस्तान इस बातचीत के दूसरे दौर की मेजबानी के लिए तैयार खड़ा है, लेकिन ईरान के शामिल न होने के फैसले ने इन प्रयासों को बड़ा झटका दिया है। अब दुनिया की नजरें बुधवार सुबह पर टिकी हैं, जब यह सीजफायर खत्म होगा। यदि समय रहते समझौता नहीं हुआ, तो पश्चिम एशिया का संकट एक भीषण युद्ध का रूप ले सकता है।

अन्य वीडियो-



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यमुना में डूबने से तीन दोस्तों की मौत:नहाने के दौरान चार साथी डूबे, तीन शव बरामद, चौथे युवक सचिन की तलाश जारी – Three Friends Drown In Yamuna In Delhi

Video:संसद के बाहर बढ़ी सियासी गर्मी, निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप; कार्ति चिदंबरम ने दिया क्या जवाब? – Nishikant-dubey-karti-chidambaram-verbal-spat-outside-parliament-video-monsoon-session

Neet Paper Leak:cbi का बड़ा एक्शन, राऊज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल – Neet Paper Leak Cbi Chargesheet Filed Against 13 Accused In Rouse Avenue Court

बस्तर के जंगलों की अब 'थर्मल ड्रोन' से होगी निगरानी: रात के अंधेरे में भी शिकारी और तस्करों पर रहेगी पैनी नजर

Tej Pratap Yadav :लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आखिरकार रिहा; जेल के बाहर निकलते ही जश्न – Tej Pratap Yadav Released From Beur Jail After Tej Pratap Yadav Arrested In Neet 2026 Protest Bihar News

Nepal Violence:नेपाल में लाउडस्पीकर और धार्मिक झंडे के विवाद से भड़की हिंसा, क्यों बढ़ा सांप्रदायिक तनाव? – Nepal Violence How Dispute Over Loudspeakers And Religious Flags Triggered Communal Tension In Sunsari

Leave a Comment