लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pappu Yadav:महिलाओं के फेर में फंसे सांसद पप्पू यादव; महिला आयोग ने किस बात से खफा होकर भेजा नोटिस? – Bihar State Women Commission Issued Notice To Purnea Mp Pappu Yadav Viral Statement On Women Goddess

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अब चौतरफा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद पप्पू यादव को एक वायरल वीडियो के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि सांसद ने महिला आरक्षण और राजनीति में महिलाओं की भूमिका को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की है। हाल ही में महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने मर्यादा की सीमाएं लांघ दीं। उन्होंने एक बेहद विवादित बयान देते हुए कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड (बिस्तर) से शुरू होता है।

सांसद ने आगे आरोप लगाया कि देश में यौन शोषण के मामलों में सफेदपोश नेताओं की बड़ी भूमिका है और कई मौजूदा सांसदों पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उबाल आ गया और महिला संगठनों ने इसे समस्त नारी शक्ति का अपमान करार दिया है। इसी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बिहार राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है।

पप्पू यादव का गुस्सा केवल महिला आरक्षण तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा पर भी व्यक्तिगत और अमर्यादित हमला किया। उन्होंने हिमंता बिस्व सरमा की तुलना चिंपांजी और कुत्ते से करते हुए उन्हें चरित्रहीन और बाचाल तक कह डाला। सांसद ने तीखे लहजे में कहा कि वे मानव नहीं, बल्कि वनमानुष हैं। उन्होंने आगे कहा कि बड़े नेताओं के खिलाफ बोलने वालों की स्थिति सड़क पर भौंकते कुत्तों जैसी होती है, जबकि बड़े नेता हाथी की तरह अपने रास्ते पर चलते रहते हैं।

ये भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी से मिले सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा

महिला आरक्षण बिल के पक्ष में होने का दावा करते हुए पप्पू यादव ने केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना व्यापक चर्चा, विशेषज्ञों की राय और राज्यों से परामर्श के यह फैसला लिया है। 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद इस बिल को ठंडे बस्ते में रखा गया, लेकिन अब केवल राजनीतिक लाभ के लिए इसे पेश किया गया है। ओबीसी, ईबीसी, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को उचित हिस्सेदारी न देना एक बड़ी साजिश है, जिसके लिए जनता सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कौन हैं जॉय गोस्वामी?:तस्लीमा नसरीन ने जैसे ही मंच पर बुलाया, कार्यक्रम में मचा हंगामा; जानें पूरा विवाद – Who Is Joy Goswami Uproar On Taslima Nasreen Invited Him To Stage In Event Know What Is Controversy

Up:छात्र के पास मिले कागज पर लिखा बम बनाने का तरीका, रसायनों के विवरण का भी जिक्र; फोन में धमाका करने की रील – Ayodhya Medical College Bomb Making Note Reels On Making And Detonating Bombs Found On Student Mobile Phone

Up:29 लाख की उधारी न मिली वापस, हर मुराद पूरी करते थे बजरंग के बड़े भाई, वीडियो में बताया चारों मौत का कारण – Balrampur Three Murder And Suicide Bajrangi Took Extreme Step Of Ending His Life After Failing To Recover Loan

‘आग में घी डालना बंद करें…’ ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं – Kangana Ranaut Slam Hrithik Roshan Amid Cjp Row Share Post And Says You Are Committed Dont Tease A Woman

‘पाकिस्तान बिकता नहीं, किराए पर चलता है’:रिपोर्ट में बड़ा दावा, क्या अमेरिका को उल्लू बना रहा Pak? – Pakistan Us Report Terrorism Strategy National Interest Imf World Bank China Cpec

इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम? :दिल्ली में रुक-रुककर रिमझिम बरसते रहेंगे बदरा, पढ़ें Imd का ताजा अपडेट – Weather Update Intermittent Rain Will Continue In Delhi This Week

Leave a Comment