लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ये बाबूराव का स्टाइल है…’, ईशान खट्टर की पैंट पर गिरी कॉफी, तो एक्टर का रिएक्शन वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों अपने एक मजेदार वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हाल ही में उन्हें एक कैफे से अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज के साथ बाहर निकलते देखा गया. इस दौरान उनकी व्हाइट पैंट पर कॉफी गिर गई थी, लेकिन उन्होंने इस छोटी सी बात को भी मजाकिया अंदाज में संभाल लिया. उनका कूल और फनी रिएक्शन लोगों को पसंद आया.

ईशान ने किया बाबूराव को कॉपी 

कैफे से बाहर निकलते ही जैसे ही पैपराजी ने उन्हें घेरा, ईशान ने हंसते हुए कहा, ‘ये बाबूराव का स्टाइल है.’ देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. इस वीडियो में ईशान का स्टाइल भी काफी चर्चा में है. उन्होंने ऑरेंज कलर की शर्ट के साथ व्हाइट पैंट और शूज पहने हुए थे. इसके साथ उन्होंने ऑरेंज कैप और चश्मा लगाया, जिससे उनका लुक और भी डैशिंग लग रहा था.

वहीं चांदनी बैंज भी सिंपल लेकिन एलिगेंट अंदाज में नजर आईं. उन्होंने लैवेंडर कलर की पैंट के साथ ब्लैक टॉप पहना था और अपने बाल खुले रखे थे. साथ ही उन्होंने भी चश्मा लगाया हुआ था, जो उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा था. दोनों की केमिस्ट्री और कैजुअल स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

ईशान का करियर 

अगर ईशान खट्टर के करियर की बात करें, तो वह बॉलीवुड के टैलेंटेड यंग एक्टर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने फिल्म ‘धड़क’ से लीड एक्टर के तौर पर पहचान बनाई थी, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आई थीं. इसके बाद वो कई फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं. ईशान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फन-लविंग नेचर के लिए भी जाने जाते हैं. यही वजह है कि उनका ये वीडियो भी फैंस के बीच तेजी से पॉपुलर हो गया है.

ये भी पढ़ें: ‘अमर सिंह चमकीला’ में लीड एक्टर बनने वाले थे ‘धुरंधर 2’ के ‘पिंडा’, इस वजह से हाथ से निकला किरदार





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dhurandhar 2 BO Day 32: ‘भूत बंगला’ के आगे भी ‘धुरंधर 2’ ने दिखाया दम, 5वें वीकेंड कमा डाले करोड़ों, क्या ‘पुष्पा 2’ को दे पाएगी मात?

क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का आएगा तीसरा पार्ट? ‘जमील जमाली’ ने दिया अपडेट, बोले- ‘इसे दूसरे एक्टर्स के साथ…’

KL Rahul ने प्राइवेट तरीके से किया बर्थडे सेलिब्रेट, वाइफ अथिया शेट्टी संग दिखी क्यूट बॉन्डिंग, बोले-‘हर चीज के लिए ग्रेटफुल हूं’

Birthday Special: कम फिल्मों में छोड़ी गहरी छाप, हर किरदार से बनाई अलग पहचान, ऐसा रहा बबीता कपूर का करियर

रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने दिखाई बेटी की झलक, न्योमिका की क्यूटनेस ने जीता दिल

जरूरत से ज्यादा शराब पीती थीं ‘धुरंधर’ सिंगर Jasmine Sandlas, बोलीं- माता-पिता ने तोड़ा दिल

Leave a Comment