लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राष्ट्रपति ली का भारत दौरा Live:उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, Pm मोदी ने ली सेल्फी; द्विपक्षीय बैठक भी – Sk Prez Myung India Visit Live Updates Meeting With Pm Modi And Others Business Leaders Dialogue Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

02:08 PM, 20-Apr-2026

राष्ट्रपति ली बोले- भारत गतिशील विकास की मिसाल, यहां आना सम्मान की बात

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त प्रेस बयान में भारत सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दिखाई गई पहल और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए वह दिल से धन्यवाद देते हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और सबसे गतिशील आर्थिक विकास हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के रूप में आठ वर्षों बाद पहली बार भारत की राजकीय यात्रा पर आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।

 

02:06 PM, 20-Apr-2026

भारत-कोरिया देंगे शांति का संदेश, राष्ट्रपति ली से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मुलाकात के बाद कहा कि वैश्विक तनाव के इस दौर में भारत और दक्षिण कोरिया मिलकर शांति और स्थिरता का संदेश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को खुशी है कि आज दक्षिण कोरिया ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और इंडो-पैसिफिक महासागर पहल से जुड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश संयुक्त प्रयासों के जरिए शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के निर्माण में योगदान देते रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार भी बेहद जरूरी है और इस मुद्दे पर दोनों देशों में सहमति बनी है।

उन्होंने कहा कि लगभग सौ वर्ष पहले भारत के महान कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कोरिया को लैम्प ऑफ द ईस्ट कहा था और आज दक्षिण कोरिया विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया की साझेदारी केवल दोनों देशों ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।

01:49 PM, 20-Apr-2026

राष्ट्रपति ली का भारत दौरा LIVE: उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात, PM मोदी ने ली सेल्फी; द्विपक्षीय बैठक भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने भारत-कोरिया बिजनेस लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में मौजूद उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ समूह फोटो खिंचवाई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंदौर:मेंहदी भी नहीं छूटी और फांसी लगा ली, शादी के बाद ही शुरू हो टॉर्चर, मौत के बाद ससुराल वाले फरार – Indore-dowry-death-case-malharganj-shivani-maurya-investigation

कान्हा टाइगर रिजर्व:ड्यूटी पर तैनात 16 हाथियों को सात दिन की ‘छुट्टी’, मालिश-खेल के साथ मिलेगा खास आहार – Kanha Tiger Reserve Elephants Seven Day Rejuvenation Camp

आस्था या चमत्कार :खड़े हनुमान मंदिर के बाहर पहुंचा लंगूरों का झुंड, श्रद्धालुओं में कौतूहल बढ़ा; देखें वीडियो – Ujjain: Faith Or Miracle? Langur Troop Suddenly Arrives Outside Khade Hanuman Temple, Curiosity Grows

पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी:बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये – Bihar Pg Medical Stipend 2026 Increased: First Year Rs 92,800, Check New Rates

Last Man In Tower Review Manoj Bajpayee Wins Hearts In A Gripping Battle Of Home Relationships And Principles – Entertainment News: Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर:पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश – Setback For Pakistan As It Attempts To Conceal The Pojk Massacre By Shutting Down Communication Services.

Leave a Comment