लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sunday Box Office: संडे को ‘भूत बंगला’ के कहर से कांपा बॉक्स ऑफिस, जानें ‘धुरंधर 2’ सहित बाकी फिल्मों का हाल?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


संडे को बॉक्स ऑफिस पर नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों के बीच कमाई के लिए काफी मारामारी दिखी. हालांकि सभी फिल्मों पर अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भारी पड़ी. इसने संडे को जमकर कमाई की. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने भी रविवार को पूरा दम दिखाया. जानते हैं बाकी फिल्मों का संडे को टिकट खिड़की पर कैसा हाल रहा?

‘भूत बंगला’ ने संडे को कितनी की कमाई?
‘भूत बंगला’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी क साथ ये जमकर कमाई कर रही है.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को घरेलू बाजार मे ‘भूत बंगला’ ने 11682 शो में 23.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इस फिल्म की तीन दिनों की कुल ग्रॉस कमाई 69.37 करोड़ और नेट कलेक्शन 58.00 करोड़ हो गया है.  वहीं विदेशों में इस फिल्म ने तीसरे दिन 7.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 26.50 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही  ‘भूत बंगला’  की वर्ल्डवाइड तीन दिनों की कमाई 95.87 करोड़ हो गई है.

‘धुरंधर 2’ ने पांचवें संडे कितनी की कमाई?
19 मार्च को रिलीज हुई‘धुरंधर 2’ ने पांचवें संडे को भी कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के पांचवें संडे को यानी 32वें दिन इस फिल्म ने भारत में3,910 शो में 5.20 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1335.54 करोड़ और नेट कलेक्शन 1115.67 करोड़ हो गया है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 32वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कमाई 421.10 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1756.64 करोड़ हो गया है.

ये भी पढ़ें:-Bhooth Bangla BO Day 3: ‘भूत बंगला’ ने संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, ‘मर्दानी 3’ के उड़ा दिए परखच्चे

डकैत’ की दूसरे संडे कितनी रही कमाई?
आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को भी ठंडा परफॉर्म किया. इस फिल्म ने दूसरे संडे को 1314 शो में 1.46 करोड़ की नेट कमाई की इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 37.30 करोड़ और नेट कलेक्शन 32.06 करोड़ हो गया है.

वहीं विदेशों में, फिल्म ने दसवें दिन 0.20 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 13.30 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 50.60 करोड़ हो गया है.

‘वाझा’ ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?
मलयालम फिल्म ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स’ सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म करने के साथ-साथ विदेशों में भी बेहतरीन कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 4.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इससे फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 123.47 करोड़ और नेट कलेक्शन 106.75 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 18वें दिन 2.00 करोड़ की कमाई की  जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 82.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 205.47 करोड़ हो गई है.

ये भी पढ़ें:-क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का आएगा तीसरा पार्ट? ‘जमील जमाली’ ने दिया अपडेट, बोले- ‘इसे दूसरे एक्टर्स के साथ…’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment