लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rahul Gandhi In Kanniyakumari:तमिलनाडु की रैली में राहुल बोले- Bjp के सामने Aiadmk का सरेंडर, Rss को भी घेरा – Tamil Nadu Rahul Gandhi In Kanniyakumari Says Aiadmk Has Surrendered To The Bjp Also Targets The Rss

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Shubham Kumar

Updated Mon, 20 Apr 2026 12:31 PM IST

तमिलनाडु चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में एक रैली के दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि AIADMK ने भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के आगे समर्पण कर दिया है। उनके मुताबिक भाजपा राज्य में पकड़ बनाने के लिए एआईएडीएमके का सहारा ले रही है।


Tamil Nadu Rahul Gandhi in Kanniyakumari says AIADMK has surrendered to the BJP also targets the RSS

राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



विस्तार

तमिलनाडु की सियासत चुनावी उबाल पर है और सत्ता की जंग अब खुली टक्कर में बदल चुकी है। जैसे-जैसे मतदान की घड़ी करीब आ रही है, आरोपों और पलटवार की धार और तेज होती जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी की रैली से भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया। उन्होंने एआईएडीएमके पर सीधे भाजपा के सामने समर्पण (सरेंडर) करने का आरोप जड़कर सत्ता समीकरणों को चुनौती दी है, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल मच गई है। 


पूरी बात को ऐसे समझिए कि कन्याकुमारी में रैली के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एआईएडीएमके के नेताओं ने भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एआईएडीएमके का इस्तेमाल कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: ‘छोटी मछली गिरफ्तार, शार्क अभी भी आजाद’, DGCA अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोहित पवार ने उठाया सवाल

तमिलनाडु पर अपना नियंत्रण चाहता है आरएसएस- राहुल

दूसरी ओर अपने संबोधन में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस द्रविड़ विचारधारा को पसंद नहीं करता और तमिलनाडु पर अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहता है। उनके मुताबिक, तमिलनाडु की पहचान, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए इस विचारधारा को समझना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सीधे तौर पर तमिलनाडु में मजबूत नहीं हो पा रही है, इसलिए वह एआईएडीएमके के जरिए राज्य की राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है। 

ये भी पढ़ें:- कुरुक्षेत्र: महिला आरक्षण बनेगा भविष्य की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा! क्या जनता के बीच जाएंगे प्रधानमंत्री?

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बचपन का दोस्त ही बना कातिल:रेस्तरां छिनने के डर में साझेदार का गोली मारकर कत्ल, एक सुराग ने खोल दी पूरी कहानी – Gurugram Restaurant Owner Shot Dead In Indirapuram

Bihar:’बजट पूरा खर्च नहीं, जो खर्च किए उनमें हजारों करोड़ का हिसाब नहीं’- कैग ने बिहार सरकार का खोला राज – Financial Irregularities Of Bihar Government Found In Cag Report Presented In Bihar Vidhan Sabha

Adarsh Baal Vidyalaya Review And Rating In Hindi With Actor Kaykay Menon And Archana Puran Singh – Entertainment News: Amar Ujala

Srinagar:ऑपरेशन पहचान में घुसपैठियों के बड़े जाल का खुलासा, बांग्लादेश के रास्ते दाखिल; कश्मीर तक जमीं जड़ें – Srinagar: ‘operation Pehchan’ Reveals A Vast Network Of Infiltrators

Aaj Ka Rashifal 24 July:वृषभ और मकर राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल – Today Prediction Horoscope Of 24 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज के दिन:सीजेपी का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान, भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई – Aaj Ke Din Cockroach Janta Party Cjp Protest Supreme Court Cases, West Bengal Rajya Sabha Polls Jagannath Yatr

Leave a Comment