लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:पाकिस्तान में दूसरे दौर की Us-ईरान वार्ता पर संशय, यूपी में 40 आईएएस अफसरों का तबादला; सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th April 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant

Updated Mon, 20 Apr 2026 06:20 AM IST


ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी दल पाकिस्तान पहुंचने वाला है। इसी बीच,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज को जब्त किया है, जो नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था। उधर, उत्तर प्रदेश में सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं, अमेरिका के लुइसियाना में घरेलू विवाद के चलते हुई गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत हो गई है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने ऊर्जा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है। भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर ईरानी नौसेना की गोलीबारी को बेहद परेशान करने वाली घटना बताया है। नोएडा में श्रमिक आंदोलन हिंसा मामले में पश्चिम बंगाल से जुड़ा एंगल सामने आया है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के श्रीलंका दौरे में तेल पाइपलाइन और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई है। वहीं, आईपीएल में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया। बीएचयू में छात्रों व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच झड़प में कई लोग घायल हुए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ
– फोटो : एएनआई/रॉयटर्स(फाइल)


Iran Israel War: ईरान का दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से इनकार, ट्रंप ने दी तबाही की धमकी

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी दल के आज इस्लामाबाद पहुंचने का कार्यक्रम है। लेकिन ईरान ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान के रुख से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए हैं और उन्होंने ईरान को धमकी दी है। अमेरिका के साथ भारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मंगलवार को होने वाली दूसरे दौर की सीधी बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा, उसका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान नहीं जाएगा। इस वार्ता की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। उन्होंने कहा, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा। ट्रंप ने ईरान को सख्त धमकी भी दी, यदि युद्ध रोकने पर समझौता नहीं हुआ, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


ट्रंप का दावा: अमेरिका ने जब्त किया ईरानी मालवाहक जहाज, होर्मुज के पास घेराबंदी तोड़ने की कर रहा था कोशिश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के ध्वज वाला एक मालवाहक जहाज जब्त कर लिया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उसकी नौसैनिक घेराबंदी से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पिछले सप्ताह ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी शुरू होने के बाद पहली बड़ी घटना है। पढ़ें पूरी खबर

 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

तबादला आदेश
– फोटो : प्रतीकात्मक


UP: प्रदेश सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के डीएम बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कई जिलों के डीएम भी बदल दिए गए। उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का डीएम,  सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम, विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं (फाइल फोटो)
– फोटो : एएनआई


Mass Shooting: अमेरिका के लुइसियाना में घरेलू कलह के चलते हुई गोलीबारी, आठ बच्चों की दर्दनाक मौत

अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी की दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में एक से 14 साल के आठ बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई। श्रेवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कुल 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार भी थे। गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की उम्र एक वर्ष से लेकर लगभग 14 वर्ष तक बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mp:विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, Fir दर्ज कर खाते पर लगा होल्ड; पुलिस ने ये कहा – Cyber Fraud Of ₹1.5 Crore Involving Bjp Mla Sanjay Pathak’s Firm; Investigation Underway

एअर इंडिया टर्बुलेंस हादसा:20 सवालों के जवाब से खुलेगा राज, यात्रियों से भी पूछताछ कर सकती है जांच टीम – Ai Turbulence Incident: Answers To 20 Questions To Reveal Truth; Investigation Team May Questions Passengers

कत्ल के चार तरीके अपनाकर मारा पति:नींद की गोलियों से लेकर करंट तक, बीवी और आशिक की बर्बरता सुन खौल जाएगा खून – Wife Gave Sleeping Pills To Her Husband Then Conspired With Her Lover To Kill Him By Electrocution

Bihar:तेजस्वी के आंदोलन से पहले छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला, इन हथियारों के इस्तेमाल पर लगी रोक – Bihar Government Decision Following Student Shooting Incident Use Of Ak-47 And Slr Banned Bihar Police News.

Odi World Cup 2027:वनडे विश्वकप को लेकर हरभजन की कोच गंभीर को खास सलाह; 4-5 महीने पहले ही ऐसा कर लेने को कहा – Odi World Cup 2027: Harbhajan Singh’s Big Advice To Gautam Gambhir, Says Settle Team 4-5 Months Early

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद:कन्नड़ संगठनों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, तमिलनाडु से बस सेवा जारी – Cauvery Water Dispute Karnataka Bandh Kannada Organisations Tamil Nadu Bus Service Bengaluru Security

Leave a Comment