लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Noida Protest:श्रमिक आंदोलन को उग्र बनाने के लिए पश्चिम बंगाल से नोएडा आया था समूह, जांच में राजनीतिक एंगल भी – Noida: A Group From West Bengal Had Come To Noida To Intensify The Labour Movement

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शहर के औद्योगिक सेक्टरों में 13 अप्रैल को वेतनवृद्धि की मांग पर श्रमिकों के प्रदर्शन में हुई हिंसा के तार पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़ रहे हैं। यूपी एसटीएफ व पुलिस ने इस पूरे प्रकरण का मास्टमाइंड गिरफ्तार सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य आनंद को माना है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में आदित्य की एक अल्ट्रा लेफ्ट (उग्र वामपंथ) संगठन से करीबी सामने आ रही है। साथ ही यह पता चला है कि श्रमिकों के आंदोलन को नोएडा में भड़काने के लिए पश्चिम बंगाल से भी युवकों का समूह आया था। 

जानकारी के मुताबिक, मार्च के अंतिम सप्ताह में पश्चिम बंगाल में बैठक हुई थी। जिसके बाद वहां से नोएडा निवासी आदित्य के पास तीन महिलाओं और एक युवक को भेजा गया था। सुनियोजित तरीके से नोएडा में श्रमिकों को आंदोलित कर हड़ताल शुरू कराई गई। जिससे कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास के लिए उत्तर प्रदेश का ब्रांड बन चुके नोएडा का नाम खराब हो सके। हिंसा की जांच में सामने आए इस राजनीतिक एंगल को जांच एजेंसियां खारिज नहीं कर रही हैं। हालांकि सार्वजनिक तौर पर इसका खुलासा भी नहीं किया गया है।

बीटेक पास दो युवक समेत चार हिरासत में : इस बीच एसटीएफ और पुलिस की टीमों ने दिल्ली से भी चार संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इनमें दो बीटेक पास और अन्य परास्नातक पास हैं। इनमें दो को लेकर पुलिस ने नोएडा व दिल्ली में कई जगहों पर छापा मारा है। इनमें से एक की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। 

आदित्य को न्यायिक हिरासत में भेजा : शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किए गए आदित्य आनंद उर्फ रस्टी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम नोएडा पहुंची। इसे फ्लाइट से दिल्ली तक लाया गया। उसे नोएडा लाने के बाद जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस पूरी हिंसा की जांच के लिए आरोपी की रिमांड मांगेंगी। 

पुलिस ने खंगाला फ्लैट : आदित्य सेक्टर-37 में किराये के फ्लैट में रहता था। फेज-2 पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने फ्लैट खंगाला है। यहां से डायरी व कुछ कागज मिले हैं।

कहा जा रहा है कि कागज श्रमिक आंदोलन को तेज करने के लिए बनाई गई रणनीति से जुड़े हुए हैं। एसटीएफ के खुलासे में आदित्य के फ्लैट पर कई संगठनों की बैठक की बात सामने आ चुकी है। पुलिस जांच में पता चला है कि आदित्य आसपास के लोगों से बातचीत नहीं करता था। अक्सर कुछ युवक उसके घर के पास शाम को आते थे। जिनके साथ वह कहीं चला जाता था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग भी हैरान हैं।

बिगुल मजदूर दस्ता का एक और सदस्य गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने 13 अप्रैल को श्रमिकों के प्रदर्शन में हुई हिंसा में मजदूर बिगुल दस्ता के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी आदर्श नगर दिल्ली के रूप में हुई है । पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिगुल दस्ता का सक्रिय सदस्य है। हिंसा के मास्टरमाइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था। हिंसा वाले दिन नोएडा में ही मौजूदगी थी। फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में भी आरोपी सक्रिय था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर:सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला – Slw Vs Pakw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka Vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

‘ईरान घुटने नहीं टेकता’:मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा? – Iran President Masoud Pezeshkian Addresses Indian Religious Leaders Scholars Business Leaders

ब्रिक्स समिट Live:आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान – Brics Summit Delhi Live Updates China Jinping Pm Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam Meet Glimpse

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य? – Gujarat, Up, Mp, Mizoram Achieve 100-pc Coverage As India Crosses 80l Hpv Vaccinations

केंद्र-लद्दाख वार्ता:बेनतीजा रहा संवाद, 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा; आंदोलन की चेतावनी – Centre-ladakh Talks: Dialogue Remains Inconclusive

आज का राशिफल 12 सितंबर:कुछ राशियों को प्रमोशन तो कुछ को धन लाभ के संकेत, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 12 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment