लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप की ‘न’ के बाद व्हाइट हाउस की ‘हां’:फिर शांति वार्ता की कमान संभालेंगे वेंस, ईरान के जवाब का इंतजार – Jd Vance Pakistan Visit Iran Talks Trump Decision Islamabad Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान और अमेरिका के बीच मंडरा रहे युद्ध के बादलों को छांटने के लिए कूटनीति की मेज एक बार फिर सजने वाली है। भारी ऊहापोह के बाद व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान में होने वाली दूसरे दौर की बातचीत का नेतृत्व करेंगे। यह फैसला तब आया है जब खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले इस पर ‘न’ कह दिया था।

ट्रंप ने किया था इनकार

रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने वेंस के जाने से इनकार किया था। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। दरअसल, चर्चा है कि अगर कोई ठोस डील होती है, तो ट्रंप खुद पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी प्रोटोकॉल के मुताबिक, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एक साथ एक ही असुरक्षित स्थान पर नहीं रह सकते। अब व्हाइट हाउस ने हालात बदलने की बात कहकर वेंस की रवानगी पर मुहर लगा दी है।

वेंस का विवादित बयान 

पहले दौर की शांति वार्ता बेनतीजा रही थी। उस दौरान जेडी वेंस ने ईरान की परमाणु मांगों की तुलना अपनी पत्नी उषा वेंस के ‘स्काईडायविंग के अधिकार’ से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि अधिकार होने का मतलब यह नहीं कि उसे इस्तेमाल ही किया जाए। सोशल मीडिया पर उनकी इस बात की काफी आलोचना हुई।

यह भी पढ़ें: India-Sri Lanka Ties: इतिहास में पहली बार उपराष्ट्रपति का श्रीलंका दौरा, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

प्रतिनिधिमंडल में ट्रंप के खास लोग

वेंस के साथ शांति वार्ता में स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। ये दोनों ही ट्रंप के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं। उधर, ईरान ने साफ-साफ कह दिया है कि जब तक डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से ईरान के बंदरगाहों पर लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी प्रभावी रहेगी, तब तक बातचीत की कोई मेज नहीं सजेगी। समाचार एजेंसी तसनीम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी राजनयिक वार्ता में अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने से साफ इनकार कर दिया है।

ट्रंप ने फिर दी आखिरी चेतावनी

कूटनीति के बीच तनाव चरम पर है। होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी की खबरें हैं। अमेरिका ने ईरान की आर्थिक घेराबंदी सख्त कर दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर यह डील नहीं हुई, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाने में देर नहीं करेगा। पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ इस सुलह को अंजाम तक पहुंचाने की आखिरी कोशिशों में जुटे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jantar Mantar Protest:दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर पूछा सवाल तो भड़के सोनू निगम; बोले- ‘मैं किसलिए आया हूं’? – Sonu Nigam Got Annoyed When Asked About The On Going Protest Jantar Mantar In Delhi Video Viral

Up:सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा; आजमगढ़ की इस सीट से पांच बार जीते – Azamgarh News Five-time Mla Alam Badi Passes Away

Russia-ukraine War:आसियान में रुबियो-लावरोव की अहम मुलाकात आज, यूक्रेन युद्ध खत्म पर फिर शुरू होगी बातचीत? – Crucial Meeting Between Rubio Lavrov Asean Today Will Talks Ending Russia-ukraine War Resume?

क्या एआई को लेकर सच हो रही आशंका?:ओपनएआई के मॉडल ने खुद तोड़ी सीमा; अपनी ही सुरक्षा में कैसे लगाई सेंध? – Fears Regarding Ai Coming True Openai’s Model Broke Its Own Boundaries Breached Its Own Safety Measures

‘जन नायकन’ की रिलीज पर जश्न में डूबे विजय के फैंस; डांस शो से लाइटिंग सिस्टम तक; किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम – Celebrations Break Out In Tamil Nadu To Welcome Release Of Chief Minister And Actor Vijay Movie Jana Nayagan

Top News:कई राज्यों में बारिश का कहर; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सरकार सख्त; ईरानी हमले में भारतवंशी सैनिक बलिदान – Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics Hindi News

Leave a Comment