लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पहलगाम हमले की पहली बरसी:कैपिटल हिल में भारत लगाएगा प्रदर्शनी, उजागर होगा पाकिस्तान प्रायोजित आतंक का काला सच – India Marks Pahalgam Attack Anniversary With Capitol Hill Exhibition Exposing Pakistan-sponsored Terrorism

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत एक बार फिर वैश्विक मंच पर आतंकवाद के मुद्दे को मजबूती से उठाने जा रहा है। अमेरिका की संसद भवन कैपिटल हिल में भारतीय दूतावास मंगलवार को ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ शीर्षक से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की सच्चाई को दुनिया के सामने लाना है।

पहलगाम हमले की पहली बरसी पर विशेष आयोजन

इस कार्यक्रम का उद्घाटन अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा करेंगे। यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान खुद को अमेरिका-ईरान संघर्ष में शांति दूत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है। यह प्रदर्शनी विशेष रूप से पहलगाम आतंकवादी हमले की पहली बरसी के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जो ऑपरेशन सिंदूर के रूप में समाप्त हुआ था।

ये भी पढ़ें:- US: अमेरिकी सेना ने 12 वर्ष बाद छोड़ा सीरिया, खाली किए सैन्य ठिकाने; देश को एकजुट करने की दिशा में बड़ा कदम

संयुक्त राष्ट्र में भी भारत ने उठाया था मुद्दा

यह पहली बार नहीं है जब भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। पिछले साल जुलाई में, जब पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष था, भारत ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी इसी तरह की एक प्रदर्शनी आयोजित की थी। इसका उद्देश्य वैश्विक समुदाय का ध्यान इस गंभीर मुद्दे पर केंद्रित करना था।

डिजिटल प्रदर्शनी में शामिल होंगे महत्वपूर्ण हमले

यह डिजिटल प्रदर्शनी दुनिया भर में हुए भयावह आतंकवादी हमलों की एक विस्तृत श्रृंखला को प्रदर्शित करेगी। इसमें 1993 के मुंबई बम धमाके, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले और हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमला जैसे दिल दहला देने वाले कृत्य शामिल होंगे। प्रदर्शनी में प्रत्येक हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी संगठनों के नामों का भी उल्लेख किया जाएगा, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा जैसे कई पाकिस्तान-आधारित व्यक्ति और संगठन शामिल हैं।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की पहली बरसी है। इस हमले में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। यह हमला भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद की एक और भयावह मिसाल बनकर सामने आया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी:बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये – Bihar Pg Medical Stipend 2026 Increased: First Year Rs 92,800, Check New Rates

Last Man In Tower Review Manoj Bajpayee Wins Hearts In A Gripping Battle Of Home Relationships And Principles – Entertainment News: Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर:पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश – Setback For Pakistan As It Attempts To Conceal The Pojk Massacre By Shutting Down Communication Services.

वीरेंद्र सहवाग:राइज एंड फॉल 2 होस्ट करेंगे वीरू, प्रोमो में कंटेस्टेंट की फील्डिंग सेट करते दिखे क्रिकेटर – Virendra Sehwag To Host Rise And Fall Season 2 On Mx Player

बिहार:जेपी के तीन शिष्य आज चर्चा के केंद्र में क्यों, लालू, नीतीश और दिवंगत रामविलास के नाम पर कैसी सियासत? – Bihar: Why Are Jp Three Disciples At The Center Of Discussion Politics Revolving Around Lalu Nitish Ram Vilas

‘सारा क्रेडिट तो तू ले गया’:drs पर किशन-सूर्यवंशी में छिड़ी मजेदार नोकझोंक; वैभव ने भी पूछ लिया दिलचस्प सवाल – Ishan Kishan And Vaibhav Sooryavanshi Share Playful Drs Banter After Duleep Trophy 2026-27 Win

Leave a Comment