लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 6 विकेट से हरा दिया है. RCB की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना 100वां मैच खेल रही थी, जिसे यादगार बनाने में वह नाकामयाब रही है. बेंगलुरू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का स्कोर खड़ा किया था. डेथ ओवरों में बेंगलुरू की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप हो गई. जवाब में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के अर्धशतकों के दम पर दिल्ली ने IPL 2026 सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग की 18वीं सालगिरह के मौके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को धूल चटाई है.

आखिरी ओवर में आई दिल्ली की रोमांचक जीत

दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम 2 ओवरों में 24 रन बनाने थे. 19वें ओवर में रसिख डार सलाम ने 10 रन दिए, जिससे दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे. यह जिम्मेदारी मिली रोमारियो शेफर्ड को, जिन्होंने इससे पहले पूरे मैच में एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की थी.

पहली 2 गेंदों पर सिर्फ 2 रन ये, जिससे एक समय के लिए मुकाबला बेंगलुरू की तरफ जाता दिख रहा था. मगर क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर के रूप में 2 खूंखार बल्लेबाज मौजूद थे. तीसरी गेंद पर मिलर ने गगनचुंबी छक्का लगाकर मैच का पासा दिल्ली की तरफ मोड़ दिया. अगली ही गेंद पर मिलर ने एक और छक्का जड़ दिया, यहां से दिल्ली की जीत लगभग पक्की हो चुकी थी. अब दिल्ली को 2 गेंद में सिर्फ एक रन बनाना था. पांचवीं गेंद पर चौक लगाकर मिलर ने दिल्ली को जीत दिलाई.

रुका RCB का विजयरथ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू लगातार 2 मैच जीतकर आ रही थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स अब IPL 2026 में RCB को हराने वाली केवल दूसरी टीम बन गई है. बेंगलुरू ने 6 मैचों में चार जीत दर्ज की हैं. केएल राहुल ने 34 गेंद में 54 रन और स्टब्स 47 गेंद में 60 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं मिलर की 10 गेंद में 22 रनों की कैमियो पारी ने भी दिल्ली की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें:

IPL के सबसे खराब कप्तान! अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, 44 मैचों में मिली सिर्फ इतनी जीत

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिम डेविड ने रचा इतिहास, फिल साल्ट के तूफान के बाद भी RCB से बने सिर्फ 175 रन, दिल्ली के जाल में फंसी बेंगलुरू

SRH vs CSK Live Score: अंशुल कंबोज ने किया क्लासेन को बोल्ड, हैदराबाद का छठा विकेट गिरा; लियाम लिविंगस्टन क्रीज पर मौजूद

आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?

Shreyas Iyer Statement: ‘हम जीतेंगे ट्रॉफी’, श्रेयस अय्यर ने कर दिया एलान, सभी 9 टीमों को दी खुली चेतावनी; जानें क्या कहा

Abhishek Sharma Fastest Fifty: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में जड़ा अर्धशतक, बाउंड्री से ठोक डाले 9 गेंद में 44 रन

अंतिम ओवर में मिली हार तो क्या बोले RCB के कप्तान रजत पाटीदार? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

Leave a Comment