लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Crisis:पश्चिम एशिया संकट को लेकर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की होगी बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता – West Asia Crisis Group Of Ministers To Hold Meeting On West Asia Crisis Rajnath Singh To Preside

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने मंत्रियों का एक विशेष समूह (जीओएम) गठित किया है। इस समूह की एक अहम बैठक आज फिर आयोजित की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार शाम चार बजे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों और भारत पर पड़ने वाले इसके प्रभावों पर चर्चा होगी। बैठक में एलपीजी सप्लाई, पेट्रोल डीजल, फर्टिलाइजर्स आदि की सप्लाई को लेकर समीक्षा की जाएगी।

इससे पहले 8 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में इस समूह की तीसरी बैठक हुई थी। उस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। उस दौरान रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया था कि सरकार देश के भीतर जरूरी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने विशेष रूप से रसोई गैस, ईंधन और किसानों के लिए खाद की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया था।

ये भी पढ़ें: Strait Of Hormuz: ट्रंप की धमकी के बीच ईरान ने बंद किया होर्मुज का रास्ता, अमेरिका को बताया ‘समुद्री लुटेरा’

सरकार का प्रयास है कि देशभर में जरूरी सामानों की सप्लाई सुचारु रहे ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। रक्षा मंत्री ने यह भी बताया था कि सरकार किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को पहले से ही मजबूत कर रही है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए लगातार निगरानी रखना और समय पर सही निर्णय लेना बहुत आवश्यक हो गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के प्रभाव से देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए हर स्तर पर तालमेल बिठाकर काम कर रही है।

इस समूह की दूसरी बैठक दो अप्रैल को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में हुई थी। उस बैठक में भी पश्चिम एशिया की स्थिति पर गहन मंथन हुआ था और खतरों को कम करने की रणनीति बनाई गई थी। रक्षा मंत्री ने तब कहा था कि भारत को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके लिए 24 घंटे निगरानी रखना और सोच-समझकर प्रतिक्रिया देना जरूरी है। सरकार का लक्ष्य है कि देश की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और खाद्य आपूर्ति पर कोई बुरा असर न पड़े। इसके लिए विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

अन्य वीडियो- 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Khabaron Ke Khiladi:ममता का सियासी भविष्य कैसा? विश्लेषकों ने बताई टीएमसी में टूट और टकराव के पीछे की कहानी – Khabaron Ke Khiladi What Does Mamata Banerjee’s Political Future Hold? Analysts Explain The Story

बंगाल:’अफवाहें फैलाई जा रहीं’, गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन – West Bengal Sourav Ganguly Denies Mamata Banerjee Message Yusuf Pathan Claims

बंगाल:मोहम्मद अजमल सिद्दीकी ने टीएमसी से दिया इस्तीफा, बोले-अभिषेक बनर्जी के साथ काम करना मुश्किल – West Bengal Mohammad Ajmal Siddiqui Resigns Tmc Difficult To Work With Abhishek Banerjee

Explainer:सूर्य गए, श्रेयस आए; बॉस बेबी वैभव सूर्यवंशी की भी एंट्री; किस आधार पर बनी भारत की नई टी20 टीम? – Changes In Indian T20i Team Suryakumar Yadav Removed As Captain Shreyas Iyer Vaibhav Sooryavanshi Prince Yadav

Neet Ug री-एग्जाम पेपर लीक का दावा झूठा:nta ने 4 प्वाइंट्स में दी सफाई, छात्रों को अफवाह से बचने की सलाह – Nta Denies Neet Ug 2026 Re-exam Paper Leak Claims, Warns Students Against Online Scams

बेड पर बेटे का शव, पंखे पर लटकी थी पिता की लाश:दिल्ली में दर्दनाक वारदात, सुसाइड नोट में बताई मरने की वजह – Father Hangs Himself After Killing Son In Delhi

Leave a Comment