लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम एशिया में फिर शुरू होगी जंग?:14 दिन के युद्धविराम पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- शायद आगे नहीं बढ़ाऊंगा – Trump Signals Uncertainty Over Iran Ceasefire Extension, Hints At Possible Escalation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष विराम को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा सीजफायर को आगे बढ़ाया भी जा सकता है और नहीं भी, यह पूरी तरह हालात पर निर्भर करेगा।

एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर तय समय तक कोई समझौता नहीं होता है, तो सीजफायर को आगे बढ़ाने की संभावना कम हो सकती है। उनका यह बयान क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका को और मजबूत करता है।

अमेरिका की नाकाबंदी जारी

ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी, लेकिन युद्ध विराम की स्थिति पर अंतिम फैसला बातचीत के नतीजों पर निर्भर करेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि हालात बिगड़ने पर सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू हो सकती है। ट्रंप ने कहा ‘शायद मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन नाकाबंदी जारी रहेगी। अगर समझौता नहीं हुआ तो हमें फिर से कार्रवाई करनी पड़ सकती है।’

22 अप्रैल को सीजफायर  होगा खत्म

गौरतलब है कि मौजूदा सीजफायर 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है और इसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की एक नई कोशिश भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मुलाकात कर सकते हैं। इस बातचीत का उद्देश्य लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए एक नया रास्ता निकालना है।

इससे पहले 11 से 12 अप्रैल के बीच इस्लामाबाद में हुई वार्ता को ऐतिहासिक तो माना गया, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका था। इस बातचीत की मध्यस्थता पाकिस्तान ने की थी और यह 1979 की ईरानी क्रांति के बाद पहली सीधी उच्च स्तरीय वार्ता थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान में ईशनिंदा:निजी दुश्मनी-वसूली का बना हथियार, अल्पसंख्यकों पर झूठे मुकदमों पर आई रिपोर्ट में क्या? – Pakistan Religious Minorities Blasphemy Laws Misuse Minorities Report 2026

‘इस्तीफा सिर्फ शुरुआत’:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बयान, बोले- अब अच्छे दिन आने की उम्मीद – On Dharmendra Pradhan Resignation Sonam Wangchuk Says Resignation Is Just Beginning

फरीदाबाद का श्रवण कुमार: एक ओर गंगाजल, दूसरी ओर मां; बेटे के कंधों पर चलती श्रद्धा, सेवा और संस्कार की कांवड़ – Bikku From Faridabad Is Bringing His Mother Back From Haridwar Carrying Her In A Kanwar Yatra

Bihar:बिहार Bjp में नेताओं की एंट्री से मचा सियासी भूचाल! अर्जुन राय समेत कई दिग्गज हुए शामिल – Bihar-bjp-joining-program-former-mp-arjun-rai-congress-leaders-join-bjp

डूंगरपुर सड़क हादसा: बोलेरो ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन की मौत, चालक फरार; ड्यूटी से घर लौट रहे थे

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम:सुबह से बादलों की लुकाछिपी के बाद हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत – Weather Changes In Delhi Ncr Rain In Several Areas

Leave a Comment