लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘पहले अपनी सोच को सुधारो’, पत्रलेखा की बॉडी शेमिंग पर नेहा धूपिया का फूटा गुस्सा, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में बॉडी शेमिंग का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है. पॉपुलर एक्टर राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा को हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया गया. उनकी पब्लिक अपीयरेंस के बाद कुछ लोगों ने उनके बॉडी पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी. इसके बाद पत्रलेखा ने भी उनका करारा जवाब दिया. इसी बीच एक्ट्रेस नेहा धूपिया उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं. 

पत्रलेखा के समर्थन में उतरीं नेहा 

पत्रलेखा ने इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि मां बनने के बाद शरीर में बदलाव आना बिल्कुल नॉर्मल है और इसे लेकर शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है. उनके इस जवाब को नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया. नेहा ने लिखा, ‘किसी के शरीर पर कमेंट करना बंद करना चाहिए. खासकर एक नई मां के लिए, जिसने अपने अंदर एक जिंदगी को जन्म दिया है और उसे पूरे प्यार से पाल रही है.’

पहले अपनी सोच को सुधारो', पत्रलेखा की बॉडी शेमिंग पर नेहा धूपिया का फूटा गुस्सा, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

नेहा ने समाज की सोच पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि लोग बिना सोचे-समझे किसी के भी लुक्स पर टिप्पणी कर देते हैं, जो सही नहीं है. हमें दूसरों को जज करने से पहले अपनी सोच को सुधारने की जरूरत है. पत्रलेखा के लिए उन्होंने प्यार भरा मैसेज भी लिखा और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी. 

ये भी पढ़ें: वरुण-मृणाल और पूजा हेगड़े में से कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? जाने ‘है जवानी तो…’ की स्टारकास्ट की एजुकेशन डिटेल्स

नेहा धूपिया की आने वाली फिल्म 

बता दें कि नेहा धूपिया पहले भी कई बार ऐसे मुद्दों पर खुलकर जवाब दे चुकी हैं. वो हमेशा बॉडी पॉजिटिविटी और महिलाओं के सम्मान की बात करती रही हैं. इससे पहले भी वो दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेसेस के समर्थन में नजर आ चुकी हैं क्योंकि आज भी समाज में महिलाओं को उनके काम से ज्यादा उनके लुक्स पर जज किया जाता है. इसके अलावा नेहा जल्द ही अपनी हॉलीवुड फिल्म ’52 ब्लू’ में नजर आने वाली है, जिसकी कहानी फीफा वर्ल्ड कप 2022 के बैकग्राउंड पर बनाई गई है. 

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Michael Box Office: ‘माइकल’ ने रचा इतिहास, इस बड़ी फिल्म को पछाड़ बनी नंबर 1 म्यूजिकल बायोपिक

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले नर्वस हैं अजय देवगन? एक्टर बोले- ‘इतनी मेहनत की है थोड़ा प्रेशर तो…’

रुमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग स्क्रीन शेयर करेंगी हुमा कुरैशी, पोस्ट शेयर कर जताई खुशी, कहा, ‘जब मैं पहली बार मिली…’

अक्षय-सुनील से रवीना-जैकी तक, कौन है ‘वेलकम टू द जंगल’ का सबसे रईस स्टार? ये कॉमेडियन हैं 250 करोड़ का मालिक

Saturday Box office LIVE: 200 करोड़ के क्लब में ‘पेद्दी’ की एंट्री, बाकी का निकला दम, 5 बजे तक की इतनी कमाई

Leave a Comment